इन लड़कों ने कितना कुछ झेला …ईशान किशन के बाद गौतम गंभीर ने कीर्ति आजाद को दिया जवाब, ट्रॉफी मंदिर ले जाने पर उठाए थे सवाल
Last Updated:
रविवार (8 मार्च) को न्यूजीलैंड को 96 रन से हराने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य कोच गौतम गंभीर ट्रॉफी के साथ आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ अहमदाबाद के एक हनुमान मंदिर पहुंचे थे. इसे लेकर पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने सवाल उठाए थे.

कोच गौतम गंभीर ने पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को ट्रॉफी मंदिर ले जाने पर सवाल उठाने पर लताड़ा
नई दिल्ली. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर कीर्ति आजाद को टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने भारत की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जीत के बाद टीम के मंदिर जाने के फैसले की आलोचना की थी. रविवार (8 मार्च) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य कोच गौतम गंभीर ट्रॉफी के साथ आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ अहमदाबाद के एक हनुमान मंदिर पहुंचे थे.
1983 में भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम के सदस्य रहे कीर्ति आजाद ने ट्वीट कर इस कदम की आलोचना की. उन्होंने लिखा, “जब हमने कपिल देव की कप्तानी में 1983 में वर्ल्ड कप जीता था, तब हमारी टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई थे. हमने ट्रॉफी को अपने धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि अपने देश भारत लाया था. आखिर भारतीय क्रिकेट ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है? सिर्फ मंदिर क्यों? मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं? गुरुद्वारा क्यों नहीं?
SHAME ON TEAM INDIA! 😡
When we won the World Cup under Kapil Dev in 1983, we had Hindu Muslim Sikh and Christian in the team.
We brought the trophy to our religious birth place our motherland India Bharat Hindustan
Why The Hell Is The Indian Cricket Trophy is being Dragged.…