टीटीई ने पूछा- कौन शिवम दुबे, वो क्रिकेटर? चोरी-छिपे पहुंचा स्टेशन, वर्ल्ड चैंपियन प्लेयर के साथ ट्रेन में क्या हुआ?

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

टीटीई पूछा- कौन शिवम दुबे? वर्ल्ड चैंपियन ऑलराउंडर के साथ ट्रेन में क्या हुआ?

Last Updated:

Shivam Dube T20 World Cup 2026: एक लाख से ज्यादा दर्शकों से खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत को वर्ल्ड कप जिताने में शिवम दुबे ने अहम भूमिका निभाई. टीम इंडिया के ‘एक्शन हीरो’ ने अहमदाबाद-मुंबई सयाजी एक्सप्रेस पकड़ी और एसी थ्री-टियर कोच की अपर सीट पर रेलवे की मोटी कंबल के नीचे छिपकर अपने घर पहुंचे.

टीटीई पूछा- कौन शिवम दुबे? वर्ल्ड चैंपियन ऑलराउंडर के साथ ट्रेन में क्या हुआ?Zoom

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद शिवम दुबे थर्ड एसी में बैठकर घर लौटे

मुंबई: जब आठ मार्च की पूरी रात जश्न मनाने के बाद हिंदुस्तान नींद की आगोश में था, तब टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाकर एक खिलाड़ी चुपचाप ट्रेन की अपर बर्थ में बैठकर अपने घर लौट रहा था. एक-तरफ सारे प्लेयर्स पार्टी कर रहे थे तो दूसरी ओर टीम का एक अहम खिलाड़ी चुपचाप अपनी पहचान छिपाकर ट्रेन पकड़ने का बड़ा रिस्क ले लिया. कौन था ये वर्ल्ड चैंपियन और क्या है उसके ट्रेन पकड़ने की पूरी कहानी, चलिए आपको बताते हैं.

पार्टी छोड़कर क्यों निकले शिवम दुबे?
दरअसल, रविवार की रात दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने तिरंगा लहराया और फाइनल में न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. वैसे तो इस जीत के कई हीरो थे, लेकिन शिवम दुबे का रोल सबसे अहम रहा. 20वें ओवर में तीन चौके और दो छक्के उड़ाकर भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचाने के साथ ही बाएं हाथ के इस ‘लंबे’ प्लेयर ने न्यूजीलैंड को जीत से दूर धकेल दिया. मगर शिवम दुबे इस जीत के बाद एक पल भी अपना वक्त बर्बाद नहीं करना चाहते थे क्योंकि घर पर उनके दूध-पीते बच्चे इंतजार कर रहे थे.

शिवम दुबे भारत की वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई

फ्लाइट की जगह ट्रेन क्यों पकड़ी?
इंडियन एक्सप्रेस में ये मजेदार किस्सा बड़े विस्तार से छपा है. खबर के मुताबिक, ‘सोमवार तड़के मुंबई जाने वाली सभी उड़ानें पूरी तरह से बुक हो चुकी थीं, ऐसे में शिवम दुबे ने अपनी पत्नी अंजुम और एक दोस्त के साथ ट्रेन पकड़ने का फैसला किया. भारत के टी-20 विश्व कप हीरो को पता था कि भीड़ में घिरने का खतरा है और भगदड़ भी मच सकती थी क्योंकि दुनिया के हर कोने से फैंस फाइनल देखने अहमदाबाद पहुंचे थे. शिवम सड़क मार्ग से भी जा सकते थे, लेकिन उन्हें पता था कि ट्रेन जल्दी पहुंचाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP