‘तैनू शरारत सिखावां’ में मेरा क्या काम? धुरंधर के गाने में आने से पहले जब मधुबंती बागची ने किए सवाल, रखी शर्त

Share to your loved once


Last Updated:

‘धुरंधर: द रिवेंज’ के गाने ‘तैनू शरारत सिखावां’ में नजर आने से पहले सिंगर मधुबंती बागची काफी हिचकिचा रही थीं. हाल ही में उन्होंने बताया कि जब निर्देशक आदित्य धर ने उन्हें वीडियो में आने को कहा तो उनका पहला सवाल था, ‘इतने सारे एक्टर्स और डांसर्स हैं, फिर ‘शरारत’ में मेरा क्या काम?’ हालांकि, बाद में उन्होंने एक शर्त पर हामी भरी. क्या थी वो शर्त चलिए बताते हैं.

'शरारत' में मेरा क्या काम? धुरंधर के गाने में आने से पहले जब सिंगर ने किए सवालZoom

‘शरारत’ को मधुबंती बागची और जैस्मिन सैंडलास ने अपनी आवाज दी है .

नई दिल्ली. फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का गाना ‘शरारत’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और म्यूजिक चार्ट्स पर छा गया है. लेकिन, इस सुपरहिट गाने को लेकर एक दिलचस्प खुलासा सामने आया है. गाने की सिंगर मधुबंती बागची शुरुआत में इसके म्यूजिक वीडियो में नजर आने को लेकर काफी हिचकिचा रही थीं. मेकर्स नहीं माने तो उन्होंने हां तो कर दी, लेकिन एक खास शर्त भी रख दी, जिसको मेकर्स को मानना पड़ा. धुरंधर

आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह पॉपुलर ट्रैक रणवीर सिंह स्टारर फिल्म का हिस्सा है, जिसमें एक्ट्रेस आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा मुख्य भूमिका में हैं. इस गाने को मधुबंती बागची और जैस्मिन सैंडलास ने अपनी आवाज दी है और खास बात ये है कि दोनों ही इसके वीडियो में भी नजर आ रही हैं. हालांकि, मधुबंती ने स्वीकार किया कि कैमरे के सामने आना उनके लिए आसान नहीं था.

वीडियो मेरी क्या जरूरत

मधुबंती ने फीवर एचएम यूट्यूब चैनल पर एक बातचीत के दौरान इस पूरे एक्सपीरियंस के बारे में शेयर किया. उन्होंने कहा कि उन्हें स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करना ज्यादा पसंद है, लेकिन कैमरे के सामने आना उनके लिए थोड़ा असहज था. मधुबंती ने बताया, ‘मैं हर उस चीज को लेकर हिचकिचाती हूं जो स्टूडियो जाने या घर पर रहने से अलग हो. जब आदित्य धर ने कहा कि आपको वीडियो में आना है तो मैंने उनसे पूछा कि क्यों? वहां पहले से ही इतने एक्टर्स और डांसर्स हैं. लेकिन वह अपने आइडिया को लेकर बहुत कंफर्टेबल थे, उन्होंने कहा कि उन्हें यही चाहिए और मैंने ओके कर दिया.’

कर दी हां पर रखी ये शर्त

सिंगर ने यह भी बताया कि उन्होंने वीडियो में आने के लिए एक साफ शर्त रखी थी. वो हंसते हुए बोलीं, ‘मेरी इकलौती शर्त यह थी कि, ‘मुझे डांस मत करवाइए!’ क्योंकि मैं नहीं चाहती कि लोग मुझे डांस करते हुए देखें!’ इस गाने के लॉन्च इवेंट में रणवीर सिंह ने मधुबंती और जैस्मिन के साथ स्टेज पर एनर्जेटिक डांस किया था, जिससे यह गाना और भी चर्चा में आ गया था.

गाने और फिल्म के बारे में

‘शरारत’ गाना फिल्म की एक शादी की रस्म के दौरान पेश किया गया है. इसमें आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा कराची की एक शानदार शादी में प्रोफेशनल डांसर के किरदार में हैं, जबकि मधुबंती और जैस्मिन वहां लाइव परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. यह ट्रैक शशवत सचदेव ने कंपोज किया है और इसके यूट्यूब वीडियो को 34 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग

इधर, फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की एडवांस बुकिंग ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने महज कुछ दिनों में ही जबरदस्त कमाई कर ली है. फिल्म ने 18 मार्च को होने वाली पेड प्रीव्यू शो के लिए 2.8 लाख से अधिक टिकट बेच दिए हैं, जिससे 15.64 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है.ब्लॉक सीटों को मिलाकर यह आंकड़ा 21.19 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शानदार शुरुआत ने ‘स्त्री 2’ के पेड प्रीव्यू रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और अब यह फिल्म पवन कल्याण की ‘ओजी’ के रिकॉर्ड को भी चुनौती दे रही है.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP