UP News Live। UP Latest News। UP News In Hindi। UP Police Encounter

Share to your loved once


Last Updated:

UP News Live Update: आगरा जिले में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी है. इसी कड़ी में पुलिस और बदमाशों के मुठभेड़ हो गई. इसके बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए बदमाशों में से एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

LIVE: आगरा में तीन बदमाशों का हुआ एनकाउंटर, कन्नौज में तीन युवकों की हुई मौतZoom

यूपी की तमाम खबरों के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें.

UP News Live: उत्तर प्रदेश की तमाम राजनीतिक और आपराधिक खबरों को जानने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें. यहां पर आपको हर जिले के पल-पल का अपडेट मिलता रहेगा. चाहे वह फिर राजनीतिक खबर हो या फिर किसी आपराधिक घटना की जानकारी जुटानी हो. यूपी की हर एक खबर को जानने के लिए पढ़ते रहिए ये लाइव ब्लॉग. यहां आपको मिलेंगे हर पल के अपडेट्स…

आजमगढ़ में प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा
आजमगढ़ में प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा. प्रेम में पागल किशोरी ने बिजली के खंभे पर चढ़कर की हाईवोल्टेज ड्रामा. प्रेमी से विवाह करने की ज़िद पर अड़ी रही प्रेमिका. खेतों में निकले लोगों ने किशोरी जो खंभे पर चढ़ा देख परिजनों को दी सूचना. मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी का आश्वासन देकर प्रेमिका को विधुत खंभे से उतरवाया नीचे. दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरकडीह गांव का मामला.

आगरा में पुलिस ने तीन बदमाशों का किया एनकाउंटर
आगरा जिले में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी है. इसी कड़ी में पुलिस और बदमाशों के मुठभेड़ हो गई. इसके बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए बदमाशों में से एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों बदमाश किसान के 8 लाख रूपये लूटने के मामले में फरार चल रहे थे. बदमाशों के पास से 2 तमंचे, 3 जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, 1 बाइक, 4 लाख रुपए नगद और सोने चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं. थाना फतेहाबाद क्षेत्र के प्रतापपुरा मोड़ पर हुई मुठभेड़.

इजरायल-ईरान की जंग का असर आगरा में
आगरा में इज़रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बाद पर्यटन कारोबार ठप हो गया है. विदेशी पर्यटकों की संख्या में आई भारी गिरावट. विदेशी पर्यटकों के टूर हो रहे कैंसिल. युद्ध की वजह से टूरिज्म व्यापारियों के चेहरों पर आई उदासी. ताजमहल सहित अन्य स्मारकों के आसपास बनी दुकानें, शोरूम और होटल व्यापारियों ने कहा, जल्द यह युद्ध खत्म होना चाहिए. विदेशों से मिले ऑर्डर भी हो रहे कैंसिल.

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत
कन्नौज जिले में रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाईकों को रौंदा. हादसे में दो बाईक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत. ट्रैक्टर पलटने से चालक भी गंभीर रूप से हुआ घायल. मृतक सदर के इनायतपुर गांव निवासी अरबाज और अहद. एक मृतक छिबरामऊ का रहने वाला अमित. अमित अपने बीमार पिता को कानपुर में भर्ती करा लौट रहा था घर. अरबाज और अहद गांव से डीजल लेने आये थे पेट्रोल पंप. सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव के पास एनएच 34 पर हुआ हादसा. पुलिस ने शवों और घायल को जिला अस्पताल भेज शुरू की विधिक कार्यवाही.

सुल्तानपुर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी
सुल्तानपुर जिले में कूरेभार में जालसाजों ने बदला युवक का ATM कार्ड. गुप्तागंज बाजार में पैसे निकालने गए युवक के साथ हुई ₹21,500 की ठगी. ATM बूथ में पहले से मौजूद दो शातिरों ने चालाकी से बदला कार्ड. पीड़ित सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर थाना कूरेभार में मामला दर्ज. ​पुलिस आरोपियों की तलाश जारी.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP