India Sri Lanka joint winner ICC Champions Trophy: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2022 में भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता थी.

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

ICC का एक ऐसा फाइनल जब दोनों टीम बनी थी चैंपियन, बिना हार-जीत के मिल गई ट्रॉफी

Last Updated:

India Sri Lanka joint winner ICC Champions Trophy: भारत और श्रीलंका के बीच साल 2002 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला गया था, लेकिन बारिश के कारण ये मुकाबला रिजर्व डे में भी बेनतीजा रहा था, जिसके कारण दोनों टीमों को आपस में ट्रॉफी को साझा करना पड़ा था.

ICC का एक ऐसा फाइनल जब दोनों टीम बनी थी चैंपियन, बिना हार-जीत के मिल गई ट्रॉफीZoom

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2022 का फाइनल मैच

नई दिल्ली: हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने कारनामा किया. भारतीय टीम की फाइनल में न्यूजीलैंड से टक्कर हुई थी. खिताबी जंग में भारत ने 96 रनों से कीवियों को पटका. किसी भी खेल का फाइनल ऐसा ही होता है कि एक टीम हारती है और दूसरी जीतती है जैसा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में हुआ, लेकिन आईसीसी इवेंट का एक फाइनल ऐसा भी हुआ है, जिसमें दोनों ही चैंपियन बन गई.

सुनने में ये अजीब लग सकता है, लेकिन ऐसा सच में हुआ. ये घटना साल 2002 की है जब भारत और श्रीलंका के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला गया था. इस फाइनल में भारत और श्रीलंका दोनों चैंपियन बनी, लेकिन सवाल ये है कि आखिर ये कैसे हुआ. क्योंकि आईसीसी अपने खिताबी भिड़ंत का हर हाल में नतीजा निकालती है, जिससे की चैंपियन मिल सके.

चैंपियंस ट्रॉफी 2002 के फाइनल में क्या हुआ था

क्रिकेट के खेल में समय-समय पर नियम बनते और बदलते रहे हैं. चाहे वह रिजर्व डे हो या फिर सुपर ओवर या तकनीक का प्रयोग. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि खेल की गुणवत्ता और विश्वनीयता बनी रहे. ऐसा ही एक नियम चैंपियंस ट्रॉफी 2002 के फाइनल में भी लागू हुआ था, लेकिन तब भी मैच का नतीजा नहीं निकल पाया. ये नियम था रिजर्व डे का जो आज भी आईसीसी अपने नॉकआउट मैच में लागू करती है.

दरअसल हुआ ये था कि भारत और श्रीलंका के बीच ये फाइनल मुकाबला 29 सितंबर को कोलंबो में जाना था. मैच अपने नियत समय से शुरू भी हुआ और श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी की. सबकुछ ठीक चल रहा था. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 244 रन भी बनाए. 245 रनों के टारगेट का पीछा करने के लिए भारतीय बल्लेबाज मैदान पर भी उतरे, लेकिन दो ओवर का ही खेल हो पाया था कि बारिश ने दस्तक दे दी. एक बार बारिश शुरू हुई तो फिर घंटों तक पानी बरसता रहा, जिसके कारण खेल को रिजर्व डे में शिफ्ट करने का फैसला किया गया.

रिजर्व डे भी चढ़ी बारिश की भेंट

29 सितंबर को बारिश के कारण खेल पूरा नहीं हो पाने के कारण उसे अगले दिन फिर शुरू करने पर सहमति बनी. ऐसे में एक बार फिर से श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और स्कोर बोर्ड पर 7 विकेट के नुकसान पर 222 रन टांग दिए. अब बारी थी रनचेज की. टीम इंडिया रनचेज के लिए मैदान पर उतरी.

7 ओवर का खेल पूरा हो गया और टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 38 रन बनाकर सधी हुई शुरुआत कर ली थी, लेकिन जैसे ही 8वें ओवर की पहली गेंद पूरी हुई कि फिर से बारिश शुरू हो गई और फिर दोबारा खेल शुरू नहीं किया जा सका. ऐसे में मजबूरन भारत और श्रीलंका दोनों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित करना पड़ा.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP