आज का पंचांग, 11 मार्च 2026: शीतला अष्टमी, बसौड़ा पूजा, चैत्र मासिक कालाष्टमी, बुधवार व्रत, जानें दिनभर के मुहूर्त, राहुकाल, अशुभ समय

Share to your loved once


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 11 March 2026: आज शीतला अष्टमी है, जिसे बसौड़ा पूजा भी कहा जाता है. आज शीतला अष्टमी के साथ चैत्र मासिक कालाष्टमी, बुधवार व्रत और गणेश पूजा भी है. पंचांग के अनुसार, आज चैत्र कृष्ण अष्टमी तिथि, ज्येष्ठा नक्षत्र, बालव करण, वज्र योग, उत्तर का दिशाशूल और वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आज शीतला माता की पूजा का मुहूर्त सुबह 6:36 बजे से लेकर शाम 6:27 बजे तक है. इसमें शीतला माता की विधि विधान से पूजा करके बासी भोजन का भोग लगाते हैं. आज के दिन घर में चूल्हा नहीं जलाते हैं. शीतला माता की कृपा से व्यक्ति निरोगी रहता है.

मासिक कालाष्टमी व्रत में रुद्रावतार काल भैरव की पूजा करते हैं. उनको तंत्र-मंत्र का देवता कहा जाता है. उनकी कृपा से अकाल मृत्यु, ग्रह दोष, शत्रु भय, रोग, दोष आदि दूर होते हैं. काल भैरव को इमरती, जलेबी, मालपुआ, पान आदि का भोग लगाते हैं. इनके अलावा आज बुधवार व्रत हैं, जिसमें गणेश जी को लाल फूल, सिंदूर, दूर्वा, अक्षत्, धूप, दीप, फल आदि चढ़ाते हैं. बुधवार व्रत कथा सुनते हैं और गणेश जी की आरती करते हैं. उनकी कृपा से संकट दूर होते हैं और कार्य सफल होते हैं. बुध दोष को दूर करने के लिए हरा चारा, हरे कपड़े, हरे फल आदि का दान करें.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 11 मार्च 2026

  • आज की तिथि- अष्टमी – 04:19 ए एम, मार्च 12 तक, उसके बाद नवमी
  • आज का नक्षत्र- ज्येष्ठा – 10:00 पी एम तक, फिर मूल
  • आज का करण- बालव – 03:08 पी एम तक, कौलव – 04:19 ए एम, मार्च 12 तक, फिर तैतिल
  • आज का योग- वज्र – 09:12 ए एम तक, फिर सिद्धि
  • आज का पक्ष- कृष्ण
  • आज का दिन- बुधवार
  • चंद्र राशि- वृश्चिक – 10:00 पी एम तक, उसके बाद धनु.

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:36 ए एम
सूर्यास्त- 06:27 पी एम
चन्द्रोदय- 01:54 ए एम, मार्च 12
चन्द्रास्त- 11:07 ए एम

आज के शुभ मुहूर्त

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 04:58 ए एम से 05:47 ए एम
  2. अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
  3. अमृत काल: 12:08 पी एम से 01:55 पी एम
  4. विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:17 पी एम
  5. निशिता मुहूर्त: 12:06 ए एम, मार्च 12 से 12:55 ए एम, मार्च 12

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 06:36 ए एम से 08:05 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:05 ए एम से 09:33 ए एम
शुभ-उत्तम: 11:02 ए एम से 12:31 पी एम
चर-सामान्य: 03:29 पी एम से 04:58 पी एम
लाभ-उन्नति: 04:58 पी एम से 06:27 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:58 पी एम से 09:29 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:29 पी एम से 11:00 पी एम
चर-सामान्य: 11:00 पी एम से 12:31 ए एम, मार्च 12
लाभ-उन्नति: 03:33 ए एम से 05:04 ए एम, मार्च 12

आज के अशुभ समय

  • यमगण्ड- 08:05 ए एम से 09:33 ए एम
  • गुलिक काल- 11:02 ए एम से 12:31 पी एम
  • दुर्मुहूर्त- 12:08 पी एम से 12:55 पी एम
  • राहुकाल- 12:31 पी एम से 02:00 पी एम
  • दिशाशूल- उत्तर

शिववास

गौरी के साथ – 04:19 ए एम, मार्च 12 तक, उसके बाद सभा में.

प्रश्न 1: 11 मार्च 2026 को कौन सी तिथि और पक्ष है?
उत्तर: 11 मार्च 2026 को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. यह तिथि 12 मार्च की सुबह 04:19 बजे तक रहेगी, जिसके बाद नवमी शुरू होगी.

प्रश्न 2 आज पूजा-अर्चना के लिए सबसे शुभ समय कौन सा है?
उत्तर: आज का अमृत काल दोपहर 12:08 बजे से 01:55 बजे तक रहेगा. यह समय किसी भी मांगलिक कार्य या पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है.

प्रश्न 3: आज किस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए?
उत्तर: आज उत्तर दिशा में दिशाशूल है. यदि यात्रा अनिवार्य हो, तो ज्योतिषीय उपायों का पालन कर ही घर से निकलें.

प्रश्न 4: आज चंद्रमा किस राशि में गोचर करेंगे?
उत्तर: चंद्रमा रात 10:00 बजे तक वृश्चिक राशि में रहेंगे, उसके बाद धनु राशि में प्रवेश करेंगे.

प्रश्न 5: आज भगवान शिव का वास कहाँ है?
उत्तर: आज शिववास गौरी के साथ है. यह समय रुद्राभिषेक या शिव आराधना के लिए बहुत ही शुभ फलदायी होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP