एक्टर बनना चाहते थे, सपना रह गया अधूरा, आवाज ने दिलाई पहचान बना दिया सुपरहिट सिंगर
Last Updated:
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मोहित चौहान अपनी सॉफ्ट और रोमांटिक आवाज के लिए जाने जाते हैं. ‘तुम से ही’ और ‘मसकली’ जैसे गानों से उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीता है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मोहित चौहान का सपना गायक बनने का नहीं, बल्कि अभिनेता बनने का था. बर्थडे के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें.

करीना के गानों ने दिलाई पहचान
नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मोहित चौहान अपनी सॉफ्ट और रोमांटिक आवाज के लिए जाने जाते हैं. ‘तुम से ही’, ‘पी लूं’ और ‘तुम हो’ जैसे उनके कई गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मोहित चौहान का बचपन का सपना गायक नहीं, बल्कि अभिनेता बनने का था.
एक इंटरव्यू में मोहित ने बताया था कि वह शुरुआत में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने थिएटर भी किया और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लेने की कोशिश भी की थी. हालांकि किस्मत ने उन्हें संगीत की राह पर आगे बढ़ा दिया.
बचपन से संगीत और अभिनय में थी दिलचस्पी
मोहित चौहान का जन्म 11 मार्च 1966 को हुआ था, जो सरमोर डिस्ट्रीक का हिस्सा है. उनके पिता सरकारी नौकरी में थे, इसलिए परिवार को अक्सर अलग-अलग शहरों में रहना पड़ता था. बचपन से ही मोहित को संगीत और अभिनय दोनों में दिलचस्पी थी. उन्होंने अपने भाई के साथ गाने की प्रैक्टिस की और अपने दादा से भी काफी प्रेरणा ली, जो शास्त्रीय गायक थे और हारमोनियम बजाते थे.
‘जब वी मेट’ से मिली बड़ी पहचान
मोहित की म्यूजिक जर्नी सिल्क रूट बैंड से शुरू हुई. इस बैंड की शुरुआत मोहित चौहान और उनके साथियों केम त्रिवेदी, अतुल मित्तल और केनी पुरी ने मिलकर की थी. मोहित इस बैंड के लीड सिंगर थे. उनके पहले एल्बम ‘बूंदें’ के गाने ‘डूबा डूबा’ और ‘पहचान’ युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हुए थे.बॉलीवुड में मोहित चौहान ने साल 2002 में फिल्म ‘रोड’ के गाने ‘पहले नजर में डरी थी’ से डेब्यू किया. हालांकि उन्हें असली पहचान फिल्म रंग दे बसंती के ‘खून चला’ और जब वी मेट के मशहूर गाने ‘तुम से ही’ से मिली.
इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए, जिनमें मसक्कली (फिल्म Delhi-6), साड्डा हक और जो भी मैं(फिल्म Rockstar), और तूझे भुला दिया (फिल्म Anjaana Anjaani) जैसे गाने शामिल हैं. मोहित चौहान ने सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि बंगाली, कन्नड़, तमिल, पंजाबी और गुजराती जैसी कई भाषाओं में भी गाने गाए हैं. उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें कई बड़े अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें फिल्मफेयर अवॉर्ड , जी सिने अवॉर्ड और आईफा अवॉर्ड शामिल हैं.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें