Leo Horoscope Today 11 March 2026: सिंह राशि वाले आज सोच-समझकर लें फैसले, खर्च बढ़ने के संकेत, परिवार में विवाद योग

Share to your loved once


Last Updated:

Leo Horoscope Today 11 March 2026, Aaj Ka Singh Rashifal: पंडित डॉ. बसंत सोनी के अनुसार कुंभ लग्न की पत्रिका बन रही है. इस स्थिति में राहु और मंगल एक साथ बैठे हैं. इसकी वजह से सिंह राशि के जातकों का मन थोड़ा भ्रमित रह सकता है. निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है. वहीं शुक्र और शनि धन भाव में बैठे हैं, जिससे अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना बन रही है.

आज का सिंह राशिफल, Leo Horoscope Today: आज 11 मार्च 2026 बुधवार को कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और मीन राशि उदित हो रही है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सामान्य से थोड़ा कठिन रह सकता है. कई मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी. खासकर आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी होगा.

खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार कुंभ लग्न की पत्रिका बन रही है. इस स्थिति में राहु और मंगल एक साथ बैठे हैं. इसकी वजह से सिंह राशि के जातकों का मन थोड़ा भ्रमित रह सकता है. निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है. वहीं शुक्र और शनि धन भाव में बैठे हैं, जिससे अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना बन रही है.

सिंह राशि करियर राशिफल
करियर और पढ़ाई से जुड़े सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा माना जा रहा है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं. आय के नए स्रोत बनने की संभावना भी दिखाई दे रही है. इससे जीवन में सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजें बढ़ सकती हैं. कई लोगों की मन की इच्छा भी आज पूरी हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन लाभ देने वाला माना जा रहा है. कुंडली के पांचवें स्थान पर गुरु की स्थिति पढ़ाई के लिहाज से अच्छी मानी जा रही है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद बन सकती है. मेहनत का अच्छा फल मिलने के संकेत हैं.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. ग्रहों की स्थिति के अनुसार सातवें स्थान पर केतु का प्रभाव दिखाई दे रहा है. इसकी वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. गैस, अपच या पेट दर्द जैसी परेशानी होने की संभावना है. इसलिए खान-पान पर खास ध्यान देना जरूरी होगा. बाहर का ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बचना चाहिए. अगर पहले से कोई पेट की समस्या है तो लापरवाही नहीं करनी चाहिए.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक मामलों में सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं माना जा रहा है. शुक्र और शनि की युति धन भाव में है, जबकि केतु का प्रभाव भी बना हुआ है. इसकी वजह से व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. आमदनी कम और खर्च ज्यादा होने की स्थिति बन सकती है. आज निवेश से बचना बेहतर रहेगा. किसी भी आर्थिक फैसले को जल्दबाजी में लेने से नुकसान हो सकता है. अगर कोई बड़ा लेन-देन करना है तो उसे कुछ समय के लिए टाल देना ज्यादा सही रहेगा.

लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
पारिवारिक जीवन के लिहाज से भी आज का दिन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है. घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है. पति-पत्नी के बीच मतभेद होने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में संयम और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा. लव लाइफ में भी तकरार की स्थिति बन सकती है. प्रेम संबंधों में गलतफहमी बढ़ सकती है. ज्योतिषियों के अनुसार आज बहस या विवाद से बचना ही बेहतर रहेगा. शांत रहकर बात करने से रिश्तों को खराब होने से बचाया जा सकता है.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों के लिए अंक 6 विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है. इसके अलावा 2, 7 और 8 अंक भी लाभ देने वाले हो सकते हैं. किसी महत्वपूर्ण निर्णय या चयन में इन अंकों को प्राथमिकता देना अच्छा परिणाम दे सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के लोगों को आज वाणी पर संयम रखना चाहिए. विवाद और अनावश्यक बहस से दूर रहना बेहतर रहेगा. भगवान शिव की पूजा करना और सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है. वहीं दक्षिण दिशा की यात्रा आज लाभ देने वाली हो सकती है.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP