जहूर मिस्त्री-मेजर इकबाल का खात्मा, कुछ ऐसी है हौसला-बदला-ईंधन की कहानी, धुरंधर 2 के ट्रेलर में छिपे 5 बड़े संकेत
Last Updated:
Dhurandhar The Revenge Trailer facts : धुरंधर 2 ट्रेलर की धूम जारी है. ट्रेलर को अब तक 55 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. भारत से ज्यादा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में ट्रेलर देखकर खलबली मची हुई है. धुरंधर 2 आगामी 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी. इसी बीच धुरंधर 2 का नया पोस्टर रिलीज किया गया है. नए पोस्टर में रणवीर सिंह का बहुत ही गुस्से वाला अवतार नजर आ रहा है. नए पोस्टर में रणवीर का बहुत ही वायलेंट और ग्रिटी लुक दिखाई दे रहा है. इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा है ‘भगवान का गुस्सा’. पोस्टर में उनके दो कैरेक्टर जसकीरत और हमजा दिखाए गए हैं. धुरंधर में रणवीर सिंह के तीन अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे. जसकीरत सिंह रंगी से हमजा और फिर ल्यारी किंग बनने की कहानी धुरंधर 2 में दिखाई जाएगी.
धुरंधर 2 के ट्रेलर रिलीज होने के बाद यह साफ हो गया है कि फिल्म में हमजा अली मजारी की पिछली जिंदगी इस पार्ट में दिखाई जाएगी. हमजा ही जसकीरत सिंह रंगी है. वैसे जसकीरत सिंह रंगी नाम का जिक्र आदित्य धर की डेब्यू मूवी ‘उरी – द सर्जिकल स्ट्राइक’ में पहली बार किया गया था. कीर्ति कुल्हारी विकी कौशल से एक सीन में कहती हैं कि उसके पति जसकीरत रंगी थे. फैंस दोनों फिल्मों के बीच कनेक्शन की बात कर रहे हैं. हालांकि डायरेक्टर आदित्य धर ने दोनों फिल्मों के बीच कनेक्शन पर कोई बात नहीं की लेकिन दोनों फिल्मों की कहानी की टाइम लाइन कुछ हद तक सेम है.
दिलचस्प बात यह है कि धुरंधर 2 का जो नया पोस्टर जारी हुआ है, उसका कैप्शन ‘द रॉथ ऑफ गॉड’ दिया गया है. धुरंधर में भी उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक का रेफरेंस था. फिल्म के ट्रेलर को ‘द रॉथ ऑफ गॉड’ कहा गया था. इससे पहले उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म में यही नाम परेश रावल ने मेंशन किया था. उन्होंने कहा था कि इजराइल ने मिसाइल छोड़कर बदला नहीं लिया, बल्कि ‘द रॉथ ऑफ गॉड’ ऑपरेशन किया था. ‘द रॉथ ऑफ गॉड’ ऑपरेशन इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने 1972 में एक नरसंहार का जवाब देने के लिए किया था. सभी आतंकवादियों को एक-एक कर मार डाला था. यह एक लॉन्ग टर्म ऑपरेशन था जो कि 20 साल तक चला था. धुरंधर-धुरंधर 2 की कहानी भी 20 साल के अंतराल को कवर करती नजर आ रही है.
धुरंधर 2 के ट्रेलर में कई हिंट्स दिए गए हैं. जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है सोशल मीडिया पर अलग-अलग फैन थ्योरी भी चल रही हैं. इसके चलते फिल्म को लेकर हाइप और ज्यादा बढ़ गई है. फैंस के मन में एक ही सवाल बार-बार उभर रहा है कि जसकीरत सिंह रंगी के परिवार के साथ क्या हुआ था? जसकीरत जब गांव में खून-खराबे को अंजाम देता है तो उसके पीछे चक्र सा घूमता हुआ क्यों दिखाई देता है? क्या इस चक्र के जरिये डायरेक्टर आदित्य धर ने खास संदेश देने की कोशिश की है. क्या इस चक्र में ही जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा की कहानी छिपी हुई है? एक और बड़ा सवाल यह बड़े साहब कौन हैं? इस सवाल का जवाब तलाशने की भी कोशिश जारी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
धुरंधर 2 मूवी में पाकिस्तान कराची-ल्यारी के साथ-साथ खालिस्तान-तालिबान जैसे आतंकी संगठनों का जिक्र होना लगभग तय है. धुरंधर में हमजा के परिवार के बार-बार फ्लैशबैक दिखाए जाते हैं. तभी से दर्शकों के दिल-दिमाग में जसकीरत सिंह रंगी की बात आने लगी थी. अब यह साफ हो चुका है कि जसकीरत ही हमजा है लेकिन वो जेल में क्यों था? दरअसल धुरंधर के क्लाइमैक्स में जसकीरत का नाम दिया जाता है. साथ में लिखा जाता है कि यह आदमी क्रिमिनल था.
सवाल यह है कि जसकीरत जेल में क्यों था? धुरंधर फिल्म में संकेतों के जरिये इसका जवाब दिया गया था. धुरंधर 2 के ट्रेलर में एक लाइन है जिसमें अजय सान्याल कहते हैं कि ‘हमें ऐसा एसेट चाहिए जो पहले से ही जख्मी हो, जिसे मरने का डर ना हो, जो मौत का इंतजार कर रहा हो. इसका मतलब है कि जसकीरत या तो उम्रकैद या फिर फांसी की सजा काट रहा था. वो ऐसा इंसान था जिसके पास खोने को कुछ नहीं बचा था. वो मरना चाहता था लेकिन सिस्टम ने कहा कि अभी नहीं. यही लाइन आगे चलकर बड़े साहब से जुड़ती है.
धुरंधर 2 का ट्रेलर 80-90 के हिंसाग्रस्त पंजाब का हिंट देता है. धुरंधर मूवी के क्रेडिट्स में हैप्पी पीएचडी का नाम भी देखने को मिलता है. यह किरदार एक्टर अमनदीप सिंह ने निभाया है. धुरंधर फिल्म में यह किरदार नजर नहीं आता. हैप्पी पीएचडी एक खालिस्तानी था जिसका नाम हरमीत सिंह था. वह खालिस्तान लिब्ररेशन फोर्स का चीफ था. हरमीत ने 1981-2020 तक ऑपरेट किया. 2022 में हरमीत की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई थी. 1980 से 1990 तक पंजाब में अशांति चरम पर थी. ऐसे में माना जा रहा है कि जसकीरत सिंह के पिता-मां-बहन को खालिस्तान मिलिटेंट ने मारा हो. जसकीरत ने उन सबका बदला लिया हो.
धुरंधर 2 के ट्रेलर में जसकीरत सिंह रंगी के कैरेक्टर को साफ तौर पर इंट्रोड्यूस किया गया है. ट्रेलर में जसकीरत के पीछे के चक्र सा घूमता दिखाई देता है. फैंस के मन में इस चक्र को लेकर सवाल उठ रहे हैं. फैंस थ्यूरी के मुताबिक, जसकीरत के पीछे चक्र को देखने पर भगवान शिव की नटराज की मूर्ति आकार ले रही है. यानी जिस तरह से भगवान शंकर नटराज बनकर तांडव करते हैं, उसी तरह का किरदार उस समय जसकीरत का है.
धुरंधर 2 की शुरुआत जहूर मिस्त्री के डायलॉग ‘हिंदू एक डरपोक कौम है, पड़ोस में रहते हैं, गूदे भर का जोर लगा लो’ से शुरू होती है. यह सीन जान-बूझकर रखा गया है. इससे धुरंधर की यादें दर्शकों के मन में ताजा हो जाती है. यह भी साफ हो जाता है कि एक अकेला हमजा पाकिस्तान पर भारी पड़ रहा है. तीसरी बात यह कि जहूर मिस्त्री का हिसाब इस पार्ट में किया जाएगा. यमी गौतम का कैमियो है. जहूर मिस्त्री की हत्या 2022 में कराची में हुई थी. उसे एक अज्ञात हमलावर ने मारा था. धुरंधर पार्ट टू की कहानी दिखाती है कि कैसे हिंदू कौम के जासूस पाकिस्तान में घुसकर तबाही मचा देते हैं.
धुरंधर 2 की कहानी रहमान डकैत की मौत के बाद अरशद पप्पू और उजैर बलोच-हमजा के बीच गैंगवार दिखाती है. 2009 में रहमान डकैत के एनकाउंटर के बाद अरशद पप्पू और उजैर बलोच के बीच गैंगवार 2013 तक चला था. यह गैंगवार शेरशाह कबाड़ी मार्केट कराची में हुआ था. 2013 में उजैर बलोच-बाबा लाडला ने अरशद पप्पू और उसके भाई यासिर अराफात का मर्डर किया था और उसके सिर से ल्यारी की गलियों में फुटबॉल खेला था. 2014 में उजैर बलोच पाकिस्तान से भाग गया था. 2015 में उसे दुबई में इंटरपोल ने पकड़ा था.
धुरंधर 2 में चौधरी असलम के रोल में संजय दत्त नजर आएंगे. चौधरी असलम की मौत का सीन भी ट्रेलर में दिखाई देता है. जनवरी 2014 में असलम चौधरी को ल्यारी एक्सप्रेसवे पर मारा गया था. उनकी कार में विस्फोट हुआ था. आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. टीटीपी के लड़ाकों के मारे जाने का बदला था.
धुरंधर 2 के ट्रेलर में अर्जुन रामपाल ‘मेजर इकबाल’ के किरदार में जिस हिंदुस्तानी सैनिक का सिर परवेज मुशर्रफ को सौंपने की बात कर रहा है. मेजर इकबाल का कैरेक्टर पाकिस्तानी आतंकवादी और ISI के साथ मिलकर काम करने वाले कुख्यात मिलिटेंट मोहम्मद इलियास कश्मीरी पर आधारित है. जिस सैनिक का वो जिक्र कर रहा है वो भाऊसाहेब मारुति तालेकर का सिर था. वो एक और सिर काटने की जो बात कर रहा है, वो निश्चित रूप से हमजा की बात कर रहा है. फिल्म में फाइनल फाइट हमजा और मेजर इकबाल की है. हमजा अपनी ओर पाकिस्तानी सेना को मिला लेता है और मेजर इकबाल के घर पर हमला करता है.
ट्रेलर में क्लाइमैक्स के सीन दिखाए गए हैं. जिस मदरसे जैसी बिल्डिंग पर बैठकर मेजर इकबाल हमजा को मारने की बात कर रहा है, उसी पर अटैक होता है. हमजा को वहां से निकलते हुए दिखाया जाता है. उसी समय ट्रेलर में तीन शब्द ‘हौसला’, ‘ईंधन’ और ‘बदला’ भी दिखाई देते हैं. वैसे मेजर इकबाल यानी इलियास कश्मीरी की मौत 3 जून, 2011 को अमेरिकी ड्रोन से उत्तरी वजीरिस्तान में हुई थी. रिलय लाइफ में इलियास कश्मीरी अलकायदा से 2010 में जुड़ गया था. वो पाकिस्तान आर्मी का दुश्मन बन गया था. उस पर परवेज मुशर्रफ को मारने की साजिश का भी आरोप लगा था.