बॉलीवुड की हिट जोड़ी, सिर्फ 3 फिल्मों से बनाया इतिहास, केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त अफवाहें भी लगने लगीं सच

Share to your loved once


Last Updated:

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऑनस्क्रीन जोड़ियां आईं और गईं, लेकिन एक ऐसी जोड़ी है, जिसको पिछले दशक की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में गिना जाता है. दोनों ने साथ में सिर्फ तीन फिल्में कीं, लेकिन उनकी केमिस्ट्री इतनी दमदार रही कि दर्शक आज भी उन्हें बड़े पर्दे पर साथ देखने की इच्छा जताते हैं. गाने और डायलॉग तो ऐसे, जो लोगों की जुबां पर आज भी रहते हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में कई ऑन-स्क्रीन जोड़ियां आईं और गईं, लेकिन कुछ जोड़ी ऐसी होती हैं जो कम फिल्मों में ही दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ देती हैं. ऐसी ही एक सुपरहिट जोड़ी ने भी सिर्फ तीन फिल्मों में साथ काम करके इंडस्ट्री में अलग पहचान बना ली थी. जब ये दोनों कलाकार पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आए तो उनकी ताजगी भरी एक्टिंग और शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों को तुरंत आकर्षित कर लिया. इसके बाद जब वे दो और फिल्मों में साथ दिखे तो उनकी जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर भी खूब सफल साबित हुई. दर्शकों को उनकी नोक-झोंक, रोमांस और स्क्रीन पर दिखने वाली सहज बॉन्डिंग बेहद पसंद आई. यही वजह रही कि उनकी केमिस्ट्री को लेकर लंबे समय तक चर्चाएं होती रहीं और अफवाहें भी उड़ने लगीं कि पर्दे पर दिखने वाला रिश्ता शायद असल जिंदगी में भी कुछ खास हो सकता है. फोटो साभार-@yashrajfilms

बॉलीवुड में कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं, जिनकी केमिस्ट्री दर्शकों के दिलों में बस जाती है. ऐसी ही एक हिट जोड़ी रही अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की. दोनों ने साथ में तीन फिल्मों में काम किया और अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया. खासतौर पर उनकी पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की. पर्दे पर उनकी बॉन्डिंग इतनी नेचुरल लगी कि लंबे समय तक उनके अफेयर की खबरें भी चर्चा में रहीं. v

साल 2010 में दोनों ने साथ में पहली बार काम किया. फिल्म थी ‘बैंड बाजा बारात’. यह फिल्म सिर्फ एक रोमांटिक ड्रामा नहीं थी, बल्कि इसने रणवीर सिंह को बॉलीवुड में लॉन्च किया था. वहीं, अनुष्का शर्मा इस फिल्म के साथ सिर्फ एक फिल्म पुरानी थीं यानी ये एक्ट्रेस की दूसरी फिल्म थी. फोटो साभार-@yashrajfilms

Add News18 as
Preferred Source on Google

मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुष्का और रणवीर की सिजलिंग केमिस्ट्री ने कमाल कर दिया. शादी के बिजनेस पर बनी इस फिल्म में उनकी मीठी-कड़वी नोकझोंक फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट रही और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई. फोटो साभार-@yashrajfilms

ठीक इसके दूसरे साल यानी साल 2011 में वह ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ में साथ नजर आए. पहली फिल्म की सफलता के बाद साल उनकी दूसरी फिल्म को भी लोगों ने खूब सराहा. हालांकि, फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के जादू को दोहराने में कामयाब नहीं रही.

लेडीज वर्सेज रिकी बहल को भले बॉक्स ऑफिस पर शानदार काम नहीं कियास लेकिन फिल्म के गानों ने धमाल मचाया. अनुष्का के डांस नंबर ‘जज्बा’ और ‘ठग ले’ ने काफी समय तक रेडियो चार्ट्स पर टॉप किया. इस फिल्म ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है.

साल 2015 में दोनों फिर साथ नजर आए. दोनों ‘दिल धड़कने दो’ में चार साल बाद वापसी की. जोया अख्तर की बहु-स्टारर फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में. इस फिल्म में रणवीर और अनुष्का की केमिस्ट्री को देख प्रशंसक दीवाने हो गए.

रणवीर ने फिल्म में एक रोमांटिक किरदार निभाया था, जो अपनी प्रेमिका अनुष्का से मिलने के लिए समंदर के बीचों-बीच चला जाता है. ‘दिल धड़कने दो’ के बाद से यह जोड़ी किसी फिर किसी में एक साथ नजर नहीं आई.

‘बैंड बाजा बारात’ के बाद मीडिया में यह अफवाहें जोरों पर थीं कि रणवीर और अनुष्का डेटिंग कर रहे हैं. हालांकि, दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे रखी और न तो कभी इन अफवाहों का खंडन किया और न ही स्वीकार किया. आज दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं. जहां रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से शादी रचाई है, वहीं अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ एक खूबसूरत परिवार की शुरुआत कर चुकी हैं. फिल्मी पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री आज भी प्रशंसकों के दिलों में बसती है और उनकी फिल्में सिनेप्रेमियों के लिए एक अमूल्य खजाना बनी हुई हैं. फोटो साभार-@yashrajfilms

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP