Rinku Singh ignores Priya Saroj for his friends: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का एयरपोर्ट पर क्यूट मोमेंट वायरल हो रहा है.
Last Updated:
Rinku Singh ignores Priya Saroj for his friends: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के बाद रिंकू सिंह अहमदाबाद से अपने घर लौट आए हैं. रिंकू की घर वापसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो एयरपोर्ट का है, जिसमें उनकी मंगेतर प्रिया सरोज भी साथ हैं. दोनों का एक क्यूट सा मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अहमदाबाद से वापस लौटे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन भारतीय टीम के खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट आए हैं. टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला अमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ खेला गया था. फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. रिंकू सिंह भी इस विश्व विजेता टीम के सदस्य थे. हालांकि, टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन ज्यादा असरदार नहीं रहा लेकिन चैंपियन टीम का हिस्सा होने पर भी वह काफी उत्साहित थे.
रिंकू सिंह का ये उत्साह उस समय देखने को मिला जब वह एयरपोर्ट पर अपने दोस्तों को देखकर मंगेतर प्रिया सरोज को ही भूल गए. दरअसल अहमदाबाद से जब रिंकू वापस लौटे तो उनके दोस्त उन्हें लेने आए थे. रिंकू के साथ प्रिया सरोज भी थीं. रिंकू और प्रिया जब एयरपोर्ट से बाहर निकले तो सामने उनके दोस्त खड़े थे. अपने दोस्तों को देखकर रिंकू इतने खुश हुए कि वह प्रिया सरोज को पीछे छोड़ अपने दोस्तों मिलने आगे बढ़ गए.
रिंकू बिना देरी किए सुधार ली अपनी गलती
बता दें कि रिंकू सिंह जब अपने दोस्त से मिलने के लिए आगे बढ़े तो प्रिया सरोज ने मजाक में कहा, ‘मुझे भूल गए क्या?’ इसके बाद रिंकू ने तुरंत अपनी गलती सुधारी और हंसते हुए प्रिया के कंधे पर अपना हाथ और फिर दोस्तों से मिले. रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है. रिंकू सिंह और प्रिया सरोज जल्द ही शादी करने वाले हैं. दोनों ने पिछले साल 8 जून को सगाई की थी.
Rinku Singh Forgot his wife is also with him
Her wife Instantly said Did you forget me
Rinku being Rinku 😭 pic.twitter.com/K844saP1lY
पिता के लिए रिंकू ने लिखा भावुक मैसेज
टी20 विश्व कप के बाद रिंकू सिंह ने अपने दिवंगत पिता खानचंद सिंह के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक मैसेज भी शेयर किया. टूर्नामेंट के दौरान ही 27 फरवरी को लंबी बीमारी के कारण रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलने के बाद रिंकू अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे और फिर तुरंत टीम के साथ जुड़ने के लिए कोलकाता लौट गए थे.
रिंकू ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के लिए लिखा, “आपके बिना एक दिन भी बात किए बिना रहना अधूरा लगता है और समझ नहीं आता कि आपके बिना जिंदगी कैसे आगे बढ़ेगी. आपने सिखाया था कि कर्तव्य सबसे पहले आता है, इसलिए मैं मैदान पर आपका सपना पूरा कर रहा था. अब जब सपना पूरा हो गया है, तो काश आप यहां मेरे साथ होते.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें