’24 घंटे गालियां-मारपीट’, मिस इंडिया अर्थ सायली ने मुस्लिम पति पर लगाए आरोप, बोलीं- 4 बच्चों के लिए 10 साल सहा

Share to your loved once


Last Updated:

मिस इंडिया अर्थ 2019 विजेता सायली सुर्वे ने अपने पति आतिफ तासे पर घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. मीडिया से बातचीत में सायली ने दावा किया कि शादी के बाद उन्हें लगातार गालियां और मारपीट सहनी पड़ी. उन्होंने बताया कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए लंबे समय तक रिश्ते को निभाने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ने पर उन्होंने कानूनी कदम उठाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

'24 घंटे गालियां-मारपीट’, मिस इंडिया अर्थ सायली ने मुस्लिम पति पर लगाए आरोपZoom

सायली सुर्वे ने मीडिया से बातचीत में अपना दुख जाहिर किया है.

नई दिल्ली. मिस इंडिया अर्थ 2019 की विजेता और चर्चित मॉडल सायली सुर्वे इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं. सायली सुर्वे ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं और अपनी शादी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि अपनी 10 साल की शादी के दौरान उन्हें लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा. सायली सुर्वे ने हाल ही में हिंदू धर्म में वापसी की है और अपने मुस्लिम पति आतिफ तासे (Aatif Tase) पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड की रहने वाली सायली सुर्वे फिलहाल मुंबई में रहती हैं और चार बच्चों की मां हैं. हाल ही में हिंदू धर्म में वापसी की है और अपना नाम बदलकर ‘आद्या सुर्वे’ (Aadya Surve) कर लिया है. हाल ही में उन्होंने मीडिया से बातचीत में आतिफ तासे से शादी, धर्म परिवर्तन और मानसिक उत्पीड़न को लेकर बात की और अपना दुख सबके सामने रखा.

क्या है पूरा मामला?

सायली सुर्वे ने मीडिया से बातचीत में खुलासा किया कि उन्होंने 2017 में मीरा-भाईंदर के उद्योगपति आतिफ तासे से लव मैरिज की थी, जिसे वह अपने एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिली थी. उनके परिवार ने इस रिश्ते का कड़ा विरोध किया था, लेकिन उन्होंने सबके खिलाफ जाकर शादी कर ली. एक फैसला जिसे वह अब अपनी जिंदगी की ‘सबसे बड़ी गलती’ बता रही हैं . शादी के वक्त उन्हें इस्लाम अपनाना पड़ा था और उनका नाम बदलकर ‘अतेज़ा तासे’ रख दिया गया था .



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP