खट्टी दही फेंकने की जरूरत नहीं! मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट दही वाले आलू, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

घर की खट्टी दही से बनाएं यह आसान रेसिपी, मिनटों में तैयार होंगे दही वाले आलू

Last Updated:

कई बार घर में दही ज्यादा हो जाती है और कुछ समय बाद उसका स्वाद खट्टा हो जाता है. ऐसे में लोग अक्सर समझ नहीं पाते कि इस खट्टी दही का क्या किया जाए. अगर आप भी ऐसी परेशानी का सामना करते हैं, तो खट्टी दही से बनने वाले दही वाले आलू की यह आसान और स्वादिष्ट रेसिपी आपके बहुत काम आ सकती है. यह सब्जी स्वाद में हल्की खट्टी और चटपटी होती है, जो रोटी, पराठा या चावल के साथ बेहद अच्छी लगती है.

कई बार घर में दही ज्यादा हो जाती है और कुछ समय बाद उसका स्वाद खट्टा हो जाता है. ऐसे में लोग अक्सर समझ नहीं पाते कि इस खट्टी दही का क्या किया जाए. ज्यादातर लोग इससे कढ़ी बना लेते हैं, लेकिन हर बार कढ़ी खाने का मन नहीं करता. ऐसे में खट्टी दही से बनने वाली दही वाले आलू की यह आसान और स्वादिष्ट रेसिपी आपके बहुत काम आ सकती है. यह डिश स्वाद में चटपटी और हल्की खटास वाली होती है.

दही वाले आलू एक ऐसी घरेलू रेसिपी है, जिसे कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. इसमें उबले हुए आलू और दही का शानदार मेल होता है, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है. इस सब्जी की खास बात यह है कि इसमें दही की हल्की खटास और मसालों का स्वाद मिलकर अलग ही स्वाद बना देते हैं. इसे आप रोटी, पराठा, पूरी या चावल के साथ आराम से खा सकते हैं.

आवश्यक सामग्री – गृहणी मंजू ने बताया कि दही वाले आलू बनाने के लिए कुछ साधारण सामग्री की जरूरत होती है, जो आमतौर पर हर रसोई में मिल जाती है. इसके लिए चार से पांच उबले हुए आलू, एक कप खट्टी दही, दो बारीक कटी हरी मिर्च, एक छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर लें. इसके अलावा स्वादानुसार नमक, एक से दो बड़ा चम्मच तेल या घी, थोड़ा पानी और सजाने के लिए हरा धनिया भी रखें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर हाथों से हल्का सा तोड़ लें या बड़े टुकड़ों में काट लें. ध्यान रखें कि आलू बहुत छोटे टुकड़ों में न काटें, क्योंकि बड़े टुकड़े रहने से सब्जी का स्वाद और बनावट बेहतर रहती है. अब एक कढ़ाई में तेल या घी गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालें. जीरा चटकने लगे तो उसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें.

अब कढ़ाई में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मसालों को हल्का सा चलाएं. ध्यान रखें कि मसाले जलें नहीं, इसलिए गैस की आंच धीमी रखें. इसके बाद इसमें उबले हुए आलू डालकर मसालों के साथ हल्का सा भून लें, ताकि मसाले आलू में अच्छी तरह मिल जाएं. दूसरी तरफ एक बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें, ताकि उसमें कोई गांठ न रहे और वह बिल्कुल स्मूद हो जाए.

अब गैस की आंच धीमी करके फेंटी हुई दही को धीरे-धीरे कढ़ाई में डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि दही फटे नहीं. इसके बाद थोड़ा सा पानी डालकर सब्जी की ग्रेवी तैयार करें. सब्जी को लगभग पांच से सात मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें और बीच-बीच में चलाते रहें. जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए और आलू में दही का स्वाद अच्छी तरह आ जाए, तब गैस बंद कर दें और ऊपर से हरा धनिया डालकर परोसें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP