बजट- 39 करोड़, कमाई- 200 करोड़ पार: 9 साल पहले 10 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर बजा था वरुण धवन-आलिया भट्ट का डंका

Share to your loved once


Last Updated:

‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के 9 साल: साल 2017 में वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. हम बात कर रहे हैं फिल्म ”बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की, जो रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. इन दोनों की साथ में ये तीसरी फिल्म थी, जो दर्शकों को बहुत पसंद आई थी. यह फिल्म आज ही के दिन यानी 10 मार्च को साल 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

नई दिल्ली. आज हम उस फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसकी चर्चा हमेशा से होती आई है, लेकिन इस फिल्म की चर्चा करने के पीछे एक बड़ी वजह है. हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की, जिसमें वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी तीसरी बार बड़े पर्दे पर नजर आई थी. इस फिल्म की कहानी दर्शकों को इतनी पसंद आई थी कि आज भी लोग इस फिल्म को बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं.

बता दें, वरुण और आलिया ने एक साथ साल 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’से बॉलीवुड में कदम रखा था. इन दोनों की जोड़ी को पहली फिल्म से दर्शकों का प्यार मिलना शुरू हो गया था, जिसके 2 साल बाद फिर से दर्शकों को यह जोड़ी फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में देखने का मौका मिला. दूसरी बार भी वरुण और आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई है और देखते ही देखते यह जोड़ी बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक बन गई.

‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के 3 साल बाद यानी साल 2017 में एक बार फिर से वरुण-आलिया को लेकर मेकर्स ने एक फिल्म बनाई, जिसका नाम था ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’. यह भी पिछली बार की तरह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसे शशांक खेतान द्वारा लिखित और निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया गया था. यह दुल्हनिया फ्रैंचाइजी की दूसरी किस्त थी. 10 मार्च 2017 को जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मच गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि यह साल 2017 की 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर सामने आई. प्यार और तकरार के साथ कॉमेडी का तड़का लगाने में वरुण इस बार भी सफल साबित हुए. विकिपीडिया के आंकड़ों के अनुसार, इस फिल्म को बनाने में मेकर्स के लगभग 39 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर सबको हैरान कर दिया. बता दें, वर्ल्डवाइड इसकी कुल कमाई 200.45 करोड़ रुपये हुई.

आज भी इस फिल्म को लोग अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देखना पसंद करते हैं. जब आप वरुण धवन की फिल्मोग्राफी पर नजर डालते हैं तो आपको यह समझ में आता है कि वह एक वर्सटाइल एक्टर हैं और उनकी तुलना गोविंदा से करना गलत भी नहीं है, क्योंकि उन्होंने गोविंदा की तरह सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि सीरियस और एक्शन फिल्मों में अपना नाम कमाया. वरुण को लेकर ये बात शुरू से कही गई थी, पर्दे पर गोविंदा की जगह वरुण ने ली है.

बता दें, वरुण धवन के पिता डेविड धवन और गोविंदा की जोड़ी ने 90 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया था. वो वरुण के पिता ही थे, जिन्होंने गोविंदा के साथ एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई और सबकी सब सफल रही. ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के बाद, खुद डेविड धवन ने अपने बेटे के लिए फिल्म बनाई, जिसका नाम था ‘मैं तेरी हीरो’. इस फिल्म में डेविड ने वरुण की एक्टिंग में वही वाला फ्लेवर डाला था, जो वह हमेशा गोविंदा के इस्तेमाल किया करते थे.

फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ तक तो लोग वरुण को एक कॉमिक एक्टर के रूप में ही देख रहे थे, लेकिन उन्होंने फिल्म ‘बदलापुर’ और ‘अक्टूबर’ जैसी फिल्मों से सबको हैरान कर दिया था. उनकी हालिया फिल्म ‘बॉर्डर 2’ तो उनकी अब तक कि बेस्ट फिल्मों में से एक रही, जिसमें उन्होंने एक फौजी के किरदार में दर्शकों का दिल जीत लिया. वहीं, वरुण-आलिया को आखिरी बार फिल्म ‘कलंक’ में एक साथ देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इस फिल्म के बाद अब तक दोनों की साथ में वापसी नहीं हुई है, लेकिन दर्शकों को इन दोनों को एक साथ फिर देखने की इच्छा जरूर होगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP