Kharab Rahu Ke Lakshan: खराब राहु के हैं ये 10 बड़े लक्षण, कहीं आपकी लाइफ में भी तो नहीं हो रहीं ऐसी घटनाएं, हो जाएं सावधान!
Last Updated:
Ashubh Rahu Ke Lakshan: राहु का पाप ग्रह कहा गया है. जब यह शुभ प्रभाव देता है तो व्यक्ति को मालामाल कर देता है, लेकिन खराब होता है तो व्यक्ति को बर्बाद कर देता है. आइए जानते हैं खराब राहु के लक्षणों के बारे में.

खराब राहु के 10 लक्षण.
Kharaab Rahu Ke 10 Bade Lakshan: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह कहा जाता है. राहु जब खराब होता है या किसी की कुंडली में राहु दोष होता है तो उसके जीवन में कई प्रकार की समस्याएं आने लगती हैं. बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं, व्यक्ति की मति भ्रष्ट हो जाती है, वह सही और गलत का अंतर नहीं कर पाता है, असमंजस की स्थिति में फंस जाता है. भ्रम का जाल उसे अनिर्णय की स्थिति में फंसा देता है. खराब राहु कई प्रकार के संकेत देने लगता है, आप उन संकेतों से समझ सकते हैं कि आपका राहु खराब हो रहा है. आइए जानते हैं खराब राहु के लक्षणों के बारे में.
खराब राहु के 10 लक्षण
- राहु जब खराब होता है तो व्यक्ति के अंदर अनजाना डर पैदा हो जाता है. वह लोगों के बीच जाने से डरता है, उसे लोगों खतरा लगने लगता है. आत्मविश्वास खत्म होने लगता है.
- खराब राहु की वजह से लोगों में आत्महत्या के विचार आने लगते हैं. ये लोग स्वयं और दूसरों के लिए खतरा बनने लगते हैं क्योंकि इनका झुकाव हिंसा के प्रति बढ़ने लगता है.
- राहु के पास केवल मस्तिष्क है, जब यह सही रहता है तो व्यक्ति का दिमाग तेज चलता है, लेकिन राहु खराब होने से व्यक्ति भ्रमित रहता है. किसी बात पर कोई निर्णय नहीं ले पाता है. वो हमेशा कन्फ्यूज रहता है.यह भी पढ़ें: Shani Dosh Ke Lakshan: आपके साथ तो नहीं हो रहीं ऐसी घटनाएं? हो जाएं सावधान! जानें शनि दोष के 9 लक्षण, क्या हैं उपाय
- कमजोर या खराब राहु की वजह से व्यक्ति अनैतिक कार्यों में शामिल हो जाता है. उसके लिए सही और गलत का फर्क खत्म हो जाता है. ऐसे लोग जुआ, सट्टा, शराब आदि जैसी गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं. वह व्यभिचार भी करने लगता है.
- राहु व्यक्ति को अत्यधिक महत्वाकांक्षी बना देता है, लेकिन खराब राहु की वजह से वह अनैतिक और गैरकानूनी कार्यों में लग जाता है. इसकी वजह से उसे जेल जाने की भी नौबत आ सकती है.
- जो लोग बात-बात में झूठ बोलते हैं, उनका राहु खराब होता है. बिना कारण झूठ बोलना और दूसरों के साथ गाली गलौज करना भी कमजोर राहु के लक्षण हैं. ऐसे लोग दूसरों से सही से बात नहीं करते हैं, इनकी आवाज कड़वी होती है.
- राहु के खराब होने से लोगों में अनिद्रा, डरावने सपने आने, गैस, अपच या पेट में इंफेक्शन, हाथ-पैर सुन्न होना, तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे लोग असाध्य रोगों से परेशान हो सकती हैं.
- जब राहु खराब होता है तो व्यक्ति को बड़ा धन हानि हो सकता है. ये लोग अगर शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो गलत फैसलों की वजह से इनका सारा पैसा डूब सकता है. गलत निवेश से वित्तीय स्थिति खराब हो सकती है.
- खराब राहु की वजह से गृह क्लेश मचा रहता है. परिवार के सदस्यों के साथ विवाद की स्थिति बनती है. अगर शादीशुदा होते हैं तो ससुराल पक्ष से रिश्ते खराब हो जाते हैं.
- राहु दोष के कारण ऐसे लोग साफ-सफाई पसंद नहीं करते हैं. ये लोग नहाना-धोना भी मजबूरी में करते हैं. गंदे कपड़े पहनते हैं. इनके घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान जल्दी-जल्दी खराब होते हैं.
About the Author
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें