BCCI announces cash prize: टी20 वर्ल्ड चैंपियन के लिए बीसीसीआई ने खोला खजाना, 131 करोड़ रुपये इनामी राशि की घोषणा
Last Updated:
बीसीसीआई ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के लिए नकद इनाम की घोषणा मंगलवार को की. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है.

BCCI ने वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए खोला खजाना, 131 करोड़ रुपये का मिलेगा इनाम
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप लगातार दूसरी बार जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम के लिए बीसीसीआई ने अपना खजाना खोला है. बोर्ड की तरफ से टीम को मिलने वाली प्राइज मनी का ऐलान किया गया है. जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के लिए नकद इनाम की घोषणा मंगलवार को की. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को अहमदाबाद में रिकॉर्ड तीसरी बार ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 131 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया है. भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया और टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार ट्रॉफी को बरकरार रखने वाली टीम बन गई. इस जीत के साथ भारत पहली टीम बन गया है जिसने यह टूर्नामेंट तीन बार जीता है, जिससे वह इस फॉर्मेट के सबसे सफल टीमों में अपनी जगह और मजबूत कर ली है.
BCCI ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘बोर्ड खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर फिर से बधाई देता है और भविष्य में उनकी लगातार सफलता की कामना करता है.’
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें