अब सिर्फ VIP ही नहीं, यूपी के सर्किट हाउस और सरकारी गेस्ट हाउस में ठाठ से रहेगी आम जनता, ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था शुरू

Share to your loved once


Last Updated:

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सूबे के सर्किट हाउस गेस्ट हाउस की बुकिंग आम जनता के लिए भी खोल दिया है. अब तक खास लोग ही यहां तहर सकते थे. नई व्यवस्था के तहत आम जनता भी ऑनलाइन कमरे की बुकिंग प्रदेश के 21 सर्किट हाउस और 334 गेस्ट हाउस में करवा सकती है.

अब यूपी के सर्किट हाउस और सरकारी गेस्ट हाउस में ठाठ से रहेगी आम जनताZoom

यूपी में आम जनता भी सर्किट हाउस बुक करा सकेगी कमरा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सर्किट हाउस और सरकारी गेस्ट हाउस की पहुंच अब सिर्फ वीआईपी लोगों के लिए नहीं रहेगी। अब आम जनता भी सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस की बुकिंग कर वहां ठाठ से रह सकते हैं. योगी सरकार ने लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाले सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस की बुकिंग व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल और नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. अब प्रदेश भर में 21 सर्किट हाउस और 334 गेस्ट हाउस के कमरे ऑनलाइन बुक किए जा सकेंगे. यह नई व्यवस्था प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है.

सरकारी बयान के अनुसार, बुकिंग अब पहले आओ, पहले पाओ (फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व) के आधार पर होगी. सामान्य नागरिक भी बिना किसी विशेष अनुमति या सिफारिश के कमरे बुक कर सकेंगे. ऑनलाइन पोर्टल पर रियल टाइम रूम उपलब्धता डैशबोर्ड उपलब्ध होगा, जहां उपयोगकर्ता लाइव स्टेटस देख सकेंगे कि कौन सा कमरा खाली है या बुक हो चुका है. इसके अलावा, एक केंद्रीकृत डैशबोर्ड के माध्यम से सभी बुकिंग, कैंसिलेशन और प्राप्त राजस्व की रीयल टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी. इससे प्रशासन को बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.

ऐसे कर सकते हैं बुकिंग

नई व्यवस्था के तहत बुकिंग Circuit House Information System (CHIS) पोर्टल के माध्यम से की जा रही है, जहां उपयोगकर्ता आसानी से रजिस्ट्रेशन कर कमरे चुन सकते हैं. यह पोर्टल लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित है और इसमें कमरों की उपलब्धता, बुकिंग की स्थिति और भुगतान की सुविधा एक साथ उपलब्ध है. सरकार का मानना है कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से पहले की मैनुअल व्यवस्था में होने वाली असुविधाओं और अनियमितताओं पर अंकुश लगेगा. आम जनता को सरकारी सुविधाओं का बेहतर उपयोग मिलेगा और यात्रा के दौरान आवास की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी. यह सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है. इच्छुक नागरिक पोर्टल पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP