अनुपम खेर निभा रहे दोस्ती का फर्ज, ‘पेरेंट’ बन पहुंचे सतीश कौशिक की बेटी के स्कूल, भावुक कर देगा वीडियो

Share to your loved once


Last Updated:


अनुपम खेर ने एक बार फिर अपने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक के प्रति सच्ची दोस्ती निभाने का उदाहरण पेश किया है. हाल ही में वह सतीश कौशिक की बेटी वंशिका के स्कूल कार्यक्रम में ‘पेरेंट’ के तौर पर पहुंचे और उसका नुक्कड़ नाटक देखा. अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो साझा करते हुए बताया कि वंशिका को मंच पर अभिनय करते देखना उनके लिए बेहद भावुक पल था. उन्होंने उसकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की और कहा कि वह बहुत मेहनती और प्रतिभाशाली है. सतीश कौशिक के जाने के बाद भी अनुपम खेर उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े नजर आ रहे हैं.

अनुपम खेर निभा रहे दोस्ती का फर्ज, 'पेरेंट' बन पहुंचे सतीश की बेटी के स्कूलZoom

अनुपम खेर के साथ सतीश कौशिक की बेटी वंशिका

नई दिल्ली. बॉलीवुड में दोस्ती के कई किस्से सुनने को मिलते हैं, लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो समय और हालात से भी बड़े साबित होते हैं. ऐसा ही एक रिश्ता अनुपम खेर और सतीश कौशिक की दोस्ती का है. सतीश कौशिक के दुनिया से जाने के बाद भी यह रिश्ता उतनी ही मजबूती से निभाया जा रहा है. बीते सोमवार 9 मार्च को सतीश कौशिक की डेथ एनिवर्सरी थी. इस मौके पर अनुपम खेर ने प्यारा सा वीडियो शेयर किया. सतीश कौशिक के निधन के बाद भी अनुपम खेर उनके परिवार के साथ खड़े नजर आते हैं.

हाल ही में उन्होंने एक बार फिर दोस्ती का फर्ज निभाते हुए सतीश कौशिक की बेटी वंशिका के स्कूल फंक्शन में बतौर गार्जियन हिस्सा लिया. इस खास पल की झलक अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की. वीडियो में वह वंशिका के साथ नजर आते हैं और उसके अभिनय की तारीफ करते दिखाई देते हैं.

सतीश कौशिक की बेटी का हौसला बढ़ाने पहुंचे अनुपम खेर

वीडियो में अनुपम खेर बताते हैं कि वह वंशिका का स्टेज परफॉर्मेंस देखने के लिए स्कूल पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान वंशिका ने नुक्कड़ नाटक में अभिनय किया, जिसे देखकर अनुपम खेर काफी भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि जब वंशिका अचानक उनके सामने डायलॉग बोलने लगी तो वह खुद थोड़ा नर्वस हो गए.

यहां देखें इमोशनल वीडियो

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP