सज-धजकर दुल्हन सी तैयार हुईं जूही चावला, घूंघट की आड़ में दिलबर से किया इजहार, गाने ने सुपरहिट कराई फिल्म
नदीम श्रवण ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दिए हैं और उनके गानों ने फिल्मों को हिट और सुपरहिट भी बनाया है. 90 के दशक की सुपरहिट जोड़ी जूही चावला और आमिर खान की स्टारर ‘हम हैं राही प्यार के’ के यूं तो सभी गाने सुपरहिट थे, लेकिन एक गाना ऐसा था जिसने फिल्म को सुपरहिट कराया था. जूही चावला का गाना ‘घूंघट की आड़ से’ 90s में हर गली नुक्कड़ पर सुनाई देता था. इसके लिरिक्स समीर ने लिखे हैं और नदीम श्रवण ने इसे कंपोज किया था. अल्का याग्निक और कुमार सानू की मधुर आवाज में ये गीत कानों में मिश्री घोलता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।