लता मंगेशकर का वो सुपरहिट गाना, रेखा बताती रहीं दिल का हाल, दूर भागते रहे अमिताभ बच्चन
Lata Mageshkar Superhit Song : ‘दीवार’ और ‘शोले’ जैसी फिल्मों से अमिताभ बच्चन सुपरस्टार बन गए. 1978 में आई ‘मुकद्दर का सिकंदर’ फिल्म में रेखा-अमिताभ की जोड़ी को खूब सराहा गया. अगले ही साल 1979 में अमिताभ-रेखा की एक और फिल्म साथ में आई. इसका नाम मि. नटवरलाल था. मि. नटवरलाल के गीतकार आनंद बख्शी और संगीतकार राजेश रोशन थे. इस फिल्म का एक गाना ‘परदेसिया, ये सच है पिया, सब कहते हैं मैंने, तुझको दिल दे दिया, मैं कहती हूँ तूने मेरा दिल ले लिया.’ इस गाने में अमिताभ-रेखा के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी. रेखा-अमिताभ के बीच मस्ती गाने में दिखाई देती है. इस गाने को लता मंगेशकर ने आवाज दी थी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रेखा, अजीत, कादर खान, इंद्राणी मुखर्जी और अमजद खान लीड रोल में नजर आए थे. डायलॉग कादर खान ने लिखे थे. प्रोड्यूसर टोनी जुनेजा थे.