Hardik Pandya Mahieka Sharma: जीत के जश्न में मैदान पर ही रोमांटिक हुए हार्दिक, गर्लफ्रेंड महिका संग पोडियम पर लेटे आए नजर, देखें वीडियो

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

जीत के जश्न में मैदान पर ही रोमांटिक हुए हार्दिक, GF संग पोडियम पर लेट गए

Last Updated:

Hardik pandya mahieka sharma video: हार्दिक पंड्या और महिका शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जिस पोडियम पर ट्रॉफी सेलिब्रेशन किया उसी पर हार्दिक और उनकी गर्लफ्रेंड लेटे हुए हैं.

जीत के जश्न में मैदान पर ही रोमांटिक हुए हार्दिक, GF संग पोडियम पर लेट गएZoom

हार्दिक पंड्या और महिका शर्मा.

नई दिल्ली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार जश्न मनाया. भांगड़ा हुआ, ट्रॉफी के साथ सेलिब्रेशन हुआ, कुछ खिलाड़ियों के परिवारजन भी इस यादगार लम्हे पर मैदान पर नजर आए. इस दौरान स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ जीत की खुशी बांटते दिखे. हार्दिक और महिका के कई फोटोज वीडियो सामने आए, जिसमें इस कपल को गले लगते और नाचते हुए जश्न मनाते देखा जा सकता है. हालांकि, अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक और महिका को पोडियम पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं.

फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस बड़ी जीत के बाद मैदान पर जश्न का माहौल बन गया और भारतीय खिलाड़ी अपने परिवारों के साथ इस यादगार पल को सेलिब्रेट करते नजर आए. मैच खत्म होने के तुरंत बाद महिका दौड़कर मैदान पर हार्दिक पंड्या से मिलने पहुंचीं. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और महिका ने हार्दिक के गाल पर किस भी किया. इसके बाद दोनों खुशी में साथ-साथ डांस करते हुए दिखाई दिए. कुछ देर बाद दोनों सेलिब्रेशन स्टेज के पोडियम पर बैठ गए और फिर कुछ पलों के लिए वहीं लेटते हुए भी नजर आए. भरे हुए स्टेडियम के बीच यह पल फैंस की नजरों से बच नहीं सका. कई लोगों ने इसे रोमांटिक मोमेंट बता दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP