MS Dhoni Rohit Hardik Watch: रोहित-धोनी की घड़ी की कीमत में आ जाएंगे कई बंगले, पर हार्दिक पंड्या की वॉच भी कम नहीं
Last Updated:
ms dhoni rohit sharma watch collection: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने का जश्न तो दुनियाभर में मन ही रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में आए रोहित शर्मा और एमएस धोनी की करोड़ों की घड़ी भी काफी चर्चा में रही. इन दोनों दिग्गजों की घड़ी के अलावा हार्दिक पंड्या की स्टाइलिश वॉच ने भी सुर्खियां बटोरीं.

रोहित शर्मा और एमएस धोनी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे सिर्फ अपने खेल ही नहीं, बल्कि अपने लग्जरी शौक के लिए भी चर्चा में रहते हैं. महंगी कारों से लेकर लग्जरी घड़ियों तक, इन खिलाड़ियों का कलेक्शन किसी रॉयल लाइफस्टाइल से कम नहीं है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इसकी एक झलक देखने को मिली, जहां टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और एमएस धोनी को करोड़ों की घड़ी पहने देखा गया, जिससे वह सुर्खियों में आ गए. इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर तीसरी बार टूर्नामेंट जीता और इतिहास रच दिया. भारत तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें