The Kerala Story 2 Box Office : द केरला स्टोरी 2 हिट और फ्लॉप, 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, मूवी ने अब तक छापे इतने करोड़
Last Updated:
The Kerala Story 2 Box Office : केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड पिछले 10 दिन से सिनेमाघरों में चल रही है. मूवी की कमाई ने पिछले कुछ दिनों में जबर्दस्त कमाई की है. फिल्म ने अपनी लागत निकाल ली है. होली की छुट्टी और वीकेंड का लाभ फिल्म को मिला है. पिछले कुछ दिनों में मूवी ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया है. अभी भी फिल्म के पास 18 मार्च तक का समय है. आइये जानते हैं कि यह मूवी अब तक कितना कलेक्शन कर चुकी है. हालांकि पहले पार्ट की तुलनाम में फिल्म की कमाई अभी भी बहुत कम है. पहले पार्ट ने 300 करोड़ का कलेक्शन किया था.

केरल स्टोरी 2 पिछले 10 दिन से लगातार सिनेमाघरों में चल रही है, मूवी अपनी लागत निकाल चुकी है….
नई दिल्ली. केरला स्टोरी 2 सिनेमाघरों में अपनी मौजूदगी कराए हुए है. पिछले 10 दिन से मूवी लगातार चल रही है. 10वें दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया. मूवी अब तक ₹38.50 करोड़ की कुल कमाई कर चुकी है. नेट कलेक्शन ₹32.94 करोड़ का है. फिल्म ने पहले दिन 0.75 करोड़, दूसरे दिन 4.65 करोड़, तीसरे दिन 4.75 करोड़, चौथे दिन 2.5 करोड़, पांचवें दिन 4 करोड़, छठवें दिन 3.5 करोड़, सातवें दिन 2.75 करोड़, आठवें दिन 2.70 करोड़, नौवें दिन 3.75 करोड़ और 10वें दिन 3.37 करोड़ की कमाई कर चुकी है. इस तरह से फिल्म ने अब तक ₹32.87 करोड़ का कलेक्शन किया है.
द केरला स्टोरी 2 का बजट करीब ₹28 करोड़ रुपये है. मूवी का डायरेक्शन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है. प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह हैं. यानी प्रोड्यूसर ने द केरला स्टोरी का सीक्वल अलग डायरेक्टर के साथ मिलकर बनाया है. इस मूवी में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया लीड रोल में हैं. कहानी विपुल अमृतलाल शाह और अमरनाथ झा ने लिखी है.मूवी 27 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी.
केरला स्टोरी की थीम को आगे बढ़ाते हुए केरला स्टोरी 2 की स्टोरी भारत के अलग-अलग राज्यों की कई लड़कियों की जिंदगी को दिखाती है. कहानी तीन लड़कियों पर फोकस करती है. एक स्कॉलर, एक एथलीट और एक डांसर है. लड़कियां एमपी-राजस्थान से जुड़ी हैं. तीनों पर जबरदस्ती धर्म बदलने का दबाव डाला जाता है. पिछली फिल्म की ब्लॉकबस्टर सक्सेस को देखते हुए सीक्वल से बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन इस फिल्म का परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा. इतना जरूर है कि मूवी ने अपनी लागत निकाल ली है.
द केरला स्टोरी 2 दर्शकों को क्यों नहीं खींच पाई?
सवाल यह है कि द केरला स्टोरी 2 दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब क्यों नहीं हुई? इस सवाल के जवाब में समीक्षकों का कहना है कि द केरला स्टोरी 2 की कहानी अच्छे से नहीं लिखी गई है. कलाकारों की एक्टिंग भी कुछ खास नहीं है. केरला स्टोरी के डायरेक्टर ‘द केरल स्टोरी’ (2023) के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने भी फिल्म की आलोचना की है.उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में यह तक कह दिया कि वो अखबार की खबरों या सोशल मीडिया फॉरवर्ड के आधार पर फिल्म नहीं बना सके.
द केरला स्टोरी ने कमाए थे 300 करोड़
इससे पहले द केरला स्टोरी ने तीन साल पहले बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. महज 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. फिल्म की स्टोरी रूह कंपा देने वाली थी. आलोचना और विरोध के बावजूद फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा. यही वजह रही कि द केरला स्टोरी सुपर ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई.
About the Author
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें