लोकसभा में जयशंकर-VIDEO – News18 हिंदी
S Jaishankar Statement On Middle East Crisis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और मध्य पूर्व के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. इस मुद्दे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संसद में सरकार का रुख साफ किया. उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में स्थिति बेहद संवेदनशील है और भारत सरकार हर घटनाक्रम पर सतर्कता से नजर रख रही है. जयशंकर ने बताया कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक रहते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है. विदेश मंत्री ने कहा कि भारत हमेशा संवाद और कूटनीति के जरिए विवाद सुलझाने का समर्थन करता है और किसी भी युद्ध का पक्षधर नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा संघर्ष से आम लोगों की जिंदगी और कारोबार दोनों प्रभावित हो रहे हैं. भारत इस हिंसा में हो रही जनहानि से दुखी है और सभी पक्षों से संयम बरतने तथा शांति का रास्ता अपनाने की अपील करता है.
