बोला था ना, मेरे लोगों के हत्थे न चढ़ जाना.. कौन हैं स्वाति अघोरी, जिसने ली आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले की जिम्मेदारी
Last Updated:
Attack Aon Ashutosh Brahamachari: स्वाति अघोरी नाम के फेसबुक हैंडल से की गई एक पोस्ट से सबकों चौंका दिया है. इस पोस्ट में असगुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली गई है. पोस्ट में लिखा है कि आशुतोष ब्रह्मचारी बच गए क्योंकि वे टॉयलेट में छिप गए. पुलिस अब इस पोस्ट को गंभीरता से जांच रही है.

स्वाति अघोरी ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले की ली जिम्मेदारी
प्रयागराज. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण की एफआईआर दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस में हुए हमले की जिम्मेदारी डॉ स्वाति अघोसी नाम की महिला ने लिया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्वाति अघोरी ने ना सिर्फ हमले की जिम्मेदारी ली है, बल्कि पुलिस को भी चुनौती दी है कि उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए। बता दें कि 8 मार्च को सुबह 5 बजे रीवा एक्सप्रेस में सिराथू स्टेशन के पास आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला हुआ था. आशुतोष ब्रह्मचारी ने टॉइलट में खुद को बंद कर अपनी जान बचाई। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्रयागराज जीआरपी में एफआईआर दर्ज की गयी है.
सोशल मीडिया पोस्ट ने सबको चौंकाया
इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक पोस्ट ने सबको चौंका दिया. “डॉ. स्वाति अघोरी” नाम के फेसबुक अकाउंट से दावा किया गया कि इस हमले की जिम्मेदारी उनके लोगों ने ली है. पोस्ट में लिखा कि आशुतोष बच गए क्योंकि वे शौचालय में छिप गए, और कहा गया “बोला था न हमारे लोगों के हत्थे मत चढ़ जाना”. स्वाति ने खुद को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की अनन्य शिष्या बताया और कहा कि वे सनातन धर्म की रक्षा के लिए काम करती हैं.
स्वाति अघोरी कौन हैं?
स्वाति उत्तराखंड के गंगोत्री क्षेत्र की रहने वाली हैं. वे खुद को अघोरी साधक, वेद-पुराण-उपनिषद की प्रवक्ता और “काल भैरव युवा वाहिनी” की राष्ट्रीय अध्यक्ष बताती हैं. उनका फेसबुक पेज काफी फॉलो किया जाता है, और वे शंकराचार्य के प्रति गहरी श्रद्धा रखती हैं. वे गौ माता और राष्ट्र माता आंदोलन में सक्रिय बताई जाती हैं.
पुलिस ने पोस्ट को गंभीरता से लिया
पुलिस ने स्वाति की पोस्ट को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है. वे यह पता लगा रही है कि पोस्ट असली है या नहीं, स्वाति हमले के समय कहां थीं, और क्या यह किसी संगठित साजिश का हिस्सा है. फिलहाल कोई नया मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है, लेकिन जांच जारी है. यह मामला धार्मिक विवाद को और गहरा कर रहा है, जहां एक तरफ गंभीर आरोप हैं और दूसरी तरफ हमले की जिम्मेदारी का दावा. आशुतोष ने बदला लेने की बात कही है, जबकि शंकराचार्य पक्ष ने आरोपों को झूठा बताया है.
About the Author
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें