भारत की जीत पर शुभमन गिल ने क्या दिया रिएक्शन, टी20 वर्ल्ड कप टीम से किया गया था बाहर

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर शुभमन गिल ने दिया कैसा रिएक्शन

Last Updated:

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना देख रहे शुभमन गिल को लगातार फ्लॉप होने के बाद चयनकर्ताओं ने टीम से बाहर कर दिया था. टूर्नामेंट से ठीक पहले उनको बाहर का रास्ता दिखाकर वापस से संजू सैमसन को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई थी. ईशान किशन को मौका दिया गया और दोनों ही खिलाड़ियों ने टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई.

भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर शुभमन गिल ने दिया कैसा रिएक्शनZoom

भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर शुभमन गिल ने दिया कैसा रिएक्शन

नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी. भारत ने तीसरी बार खिताब अपने नाम किया. टीम इंडिया पहली बार अपने घर में टूर्नामेंट जीतने वाली टीम बनी और साथ ही खिताब का बचाव भी किया. फाइनल मुकाबला एकतरफा रहा, जहां भारत ने ब्लैक कैप्स को 96 रन से हराकर जीत दर्ज की. संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने अर्धशतक जड़े, जिससे भारत ने 250 से ज्यादा रन बनाए. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 19 ओवर में 159 रन पर समेट दिया.

भारत की धमाकेदार जीत के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि टीम ने मुश्किल हालात में शानदार जज्बा दिखाया. उन्होंने सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की भी तारीफ की. कोहली ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “चैंपियंस. अहमदाबाद में टीम इंडिया की शानदार जीत. पूरे टूर्नामेंट में हमारे धमाकेदार खेल का कोई मुकाबला नहीं था. लड़कों ने मुश्किल हालात में भी लड़ाई जारी रखी और एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बने. इस उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों और मैनेजमेंट के सदस्यों को बधाई. जय हिंद.”

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीम को बधाई दी और कहा कि टीम ने देश का नाम रोशन किया है. शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “हमारी टीम पर गर्व है. भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतना सपना है और आपने पूरे देश को गर्व महसूस कराया. बधाई हो दोस्तों.”

फाइनल मैच में क्या हुआ

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मेजबान भारत ने इस फैसले को गलत साबित करते हुए 20 ओवर में 255/5 रन बनाए. इसमें संजू सैमसन (89), अभिषेक शर्मा (52) और ईशान किशन (54) के अर्धशतक शामिल रहे. जेम्स नीशम ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर मैच का रुख बदलने की कोशिश की, जिसमें सैमसन, किशन और सूर्यकुमार यादव आउट हुए. हालांकि, शिवम दुबे ने अंत में 8 गेंद में 26 रन की तेज पारी खेलकर भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया.

न्यूजीलैंड की टीम कभी भी लक्ष्य का पीछा करते हुए लय में नहीं दिखी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही. जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिए, अक्षर पटेल को तीन विकेट मिले और अंत में कीवी टीम 159 रन पर सिमट गई. फाइनल मुकाबले में आईसीसी चेयरमैन जय शाह, पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा भी मौजूद रहे.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP