हेल्दी रहने के लिए पावरफुल है ये आटा, बढ़ते वजन को करे कंट्रोल, बालों को दे मजबूती, जानें न्यूट्रिएंट्स और फायदे

Share to your loved once


Singhara atta ke fayde in hindi: कई तरह के अनाजों से अलग-अलग आटा तैयार किए जाते हैं, जिसमें गेहूं का आटा, मैदा, चावल का आटा के साथ व्रत-त्योहार में भी कई तरह के आटे का लोग सेवन करते हैं. इन्हीं में से एक है सिंघाड़े का आटा. हालांकि, आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में जिसे जो फटाफट खाने को मिल जा रहा है, वही लोगों को काफी लग रहा है. किसी के पास इतना समय नहीं है कि वे कुछ हेल्दी बनाकर खाएं. रेडी टू ईट चीजों को नाश्ते में खाकर दिन की शुरुआत करते हैं. लेकिन, आपको लंबी उम्र तक स्वस्थ रहना है तो आपको अपनी डाइट में कुछ हेल्दी शामिल करना होगा. आप गेहूं के आटे की बनी रोटियां खाते हैं, कभी-कभी आप सिंघाड़े के आटे की रोटी, पूड़ी, हलवा आदि बनाकर खा सकते हैं. सिंघाड़े के आटे में कई पोषक तत्व होते हैं, जो आपके पाचन तंत्र से लेकर बालों तक को हेल्दी रखते हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं सिंघाड़े के आटे में मौजूद पोषक तत्वों और फायदों के बारे में…

सिंघाड़े के आटे में मौजूद पोषक तत्व

सिंघाड़े के आटे का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है. आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही इसके महत्व को मानते हैं. सिंघाड़े के आटे का सेवन उन लोगों को करना चाहिए, जो वजन घटाना चाहते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं. सिंघाड़े का आटा ग्लूटेन-फ्री होता है. इसमें फाइबर काफी होता है, साथ ही पोटैशियम, विटामिन बी6, मैंगनीज, ऊर्जा, प्रोटीन, कॉपर आदि होते हैं. इसमें कैलोरी और फैट न के बराबर होते हैं.

सिंघाड़े का आटा खाने के फायदे

-सिंघाड़े का आटा वजन नियंत्रण करने में मदद करता है. इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और बार-बार खाने की इच्छा को कम करता है. कम कैलोरी और उच्च पोषण का संतुलन इसे डाइट फ्रेंडली बनाता है.

-यह हल्का होता है और पाचन तंत्र को मजबूती देता है. रोजाना संतुलित सेवन से कब्ज जैसी समस्याएं दूर रहती हैं और आंतों का स्वास्थ्य भी सुधरता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

-कैल्शियम और आयरन से भरपूर सिंघाड़े का आटा हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है. उम्र बढ़ने के साथ होने वाली कमजोरी को रोकने में मदद करता है.

-आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक होता है, जिससे शरीर की ऊर्जा और सहनशक्ति बढ़ती है. सिंघाड़े के आटे को जब रेगुलर सेवन करें तो शरीर मजबूत तो होता ही है, मांसपेशियों की थकान भी दूर होती है.

– हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहने से दिल संबंधित रोग हो सकते हैं. हार्ट और ब्लड प्रेशर लेवल को नॉर्मल बनाए रखने के लिए आप सिंघाड़े का आटा खा सकते हैं. यह शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित रखता है. इससे रक्तचाप नियंत्रित में रहता है. हार्ट पर अनावश्यक दबाव कम पड़ता है.

-सिंघाड़े का आटा त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकाल कर त्वचा में प्राकृतिक निखार बनाए रखते हैं. इस आटे के सेवन से बालों को मजबूती मिलती है. शरीर की ऊर्जा और मेटाबॉलिज्म को बैलेंस बनाए रखने में भी कारगर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP