नौकरी छोड़ खोला होम स्टे, तगड़ा पैसा पीट रहे काशी के आशुतोष, कैसे 2021 के बाद बदला गया सबकुछ, जानें

Share to your loved once


Last Updated:

काशी में धार्मिक टूरिज्म बढ़ता जा रहा है. इससे रोजगार के नए-नए रास्ते भी खुल रहे हैं. काशी में लोग अब अपने घरों में तेजी से होम स्टे शुरू कर रहे हैं. वाराणसी के चौसट्टी घाट के रहने वाले आशुतोष भी इनमें शामिल हैं. एमबीए के बाद पुणे में 7 साल नौकरी की, लेकिन मन में कुछ और था. लोकल 18 से आशुतोष कहते हैं कि काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद उन्होंने बनारस में युवाओं में धार्मिक टूरिज्म का क्रेज देखा. घर के दो कमरों से होम स्टे की शुरुआत कर दी. पर्यटक बढ़े तो इसे भी बढ़ाया. छत पर रूफटॉप रेस्टोरेंट भी तैयार किया.

वाराणसी. यूपी में धार्मिक और इको टूरिज्म बढ़ता जा रहा है. टूरिज्म बढ़ने के साथ ही रोजगार के नए-नए अवसर भी खुल रहे हैं. धर्म नगरी काशी में लोग अब अपने घरों में तेजी से होम स्टे शुरू कर रहे हैं. होम स्टे के काम से लोग अच्छी खासी कमाई भी कर रहे हैं. वाराणसी के चौसट्टी घाट के रहने वाले आशुतोष चतुर्वेदी भी इनमें से एक हैं. आशुतोष ने एमबीए किया है. एमबीए के बाद उन्होंने पुणे के एक नामी कंपनी में 7 साल नौकरी भी की, लेकिन इस बीच उनके एक फैसले ने उनकी किस्मत ही बदल दी.

लोकल 18 से बातचीत में आशुतोष कहते हैं कि काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद उन्होंने बनारस में युवाओं में धार्मिक टूरिज्म का क्रेज देखा. इसके बाद उन्होंने अपने घर के दो कमरों से होम स्टे की शुरुआत कर दी. पर्यटक बढ़े तो उन्होंने इसे बढ़ाया और अब वो अपने घर में 5 कमरों का होम स्टे चला रहे हैं. उन्होंने घर के छत पर रूफटॉप रेस्टोरेंट भी तैयार किया. अब इस काम से वो अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं.

नौकरी से ज्यादा अच्छा
आशुतोष बताते हैं कि होम स्टे के बिजनेस से वो नौकरी से कई ज्यादा कमा रहे हैं. 3 लोगों को इसी होम स्टे की बदौलत नौकरी भी दी है. आशुतोष की मानें तो साल 2021 के बाद काशी के टूरिज्म इंड्रस्टी में जबरदस्त बूम आया है. आशुतोष जिस घर में होम स्टे चलाते हैं वहां उनका परिवार भी रहता है. देसी-विदेशी पर्यटकों को उनका होम स्टे इसलिए भी पसंद आता है क्योंकि यहां आने वाले मेहमानों को उनके यहां घर जैसा माहौल मिलता है. यहां वो काशी के कल्चर को भी महसूस करते हैं. माउथ टू माउथ पब्लिसिटी के अलावा ऑनलाइन साइट के जरिए उन्हें अच्छी खासी बुकिंग भी मिलती है.

घर जैसा खाना
आशुतोष ने बताया की उनके यहां ठहरने वाले मेहमान उनके रूफटॉप रेस्टोरेंट को काफी पसंद करते हैं. इस रेस्टोरेंट में उन्हें घर जैसा खाना मिलता है. यहां ले बनारसी व्यंजन भी चखते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP