Ind vs NZ Final Live: बुमराह गेंदबाजी के ‘डॉन ब्रैडमैन’, आज प्लेइंग XI में अभिषेक को मिलेगी जगह, क्या वरुण की जगह आएंगे कुलदीप?

Share to your loved once


India vs New Zealand Final Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज शाम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. सूर्यकुमार यादव की टीम वही कारनामा दोहराना चाहेगी जो पिछले एडिशन में रोहित शर्मा ने अंजाम दिया था. भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के करीब है जबकि न्यूजीलैंड की टीम पहली बार इसे अपने नाम करने उतरेगी.

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम/जैकब डफी, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककोंची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.

Ind vs NZ Final Live: भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

Ind vs NZ Final Live: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम/जैकब डफी, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककोंची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.

Ind vs NZ Final Live: वरुण और अभिषेक पर आकाश चोपड़ा क्या बोले

पूर्व क्रिकेटरों के बीच चर्चा है कि भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को टीम से बाहर करने का मन बना लिया है. आकाश चोपड़ा ने JioHotstar के गेम प्लान में कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव क्या करने वाले हैं, क्योंकि भारत यहां तक पहुंचा है जबकि अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. अगर टीम बिना उनके प्रदर्शन के इस मुकाम तक पहुंच गई है, तो सोचिए अगर ये दोनों अच्छा खेलें तो क्या होगा. इसलिए मेरे दिमाग में कोई बहस नहीं है, और मुझे पूरा यकीन है कि भारत इसी दिशा में आगे बढ़ेगा,”

Ind vs NZ Final Live: क्लोजिंग सेरेमनी में ग्रैमी अवार्ड विनर रिकी मार्टिन जमाएंगे रंग

आज रात सिर्फ क्रिकेट ही देखने लायक नहीं होगा बल्कि भारत-न्यूजीलैंड के मैच से पहले सितारे खास कार्यक्रम से जरिए रंग जमाएंगे. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समापन समारोह में इंटरनेशनल पॉप स्टार रिकी मार्टिन, जो दो बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके हैं और 1998 फीफा वर्ल्ड कप एंथम के लिए मशहूर हैं, मुख्य आकर्षण होंगे. भारतीय पॉप सिंगर सुखबीर पंजाबी बीट्स के साथ माहौल बनाएंगे, वहीं फोक सिंगर फाल्गुनी पाठक, जिन्होंने दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में परफॉर्म करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की थी, इस सितारों से सजी लाइन-अप को पूरा करेंगी. फाइनल मुकाबले से पहले यह एक शानदार वॉर्म-अप एक्ट होगा, जो इसे और भी खास बना देगा.

Ind vs NZ Final Live: बुमराह गेंदबाजी के डॉन ब्रैडमैन

पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ी बात कही है. बांगड़ ने जियोस्टार के ‘फॉलो द ब्लूज’ कार्यक्रम में बुमराह को गेंदबाजी का डॉन ब्रैडमैन बताया. “जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के डॉन ब्रैडमैन हैं. इसमें कोई शक नहीं है. वह ऐसा प्रभाव छोड़ते हैं जिसे कोई और गेंदबाज नहीं छोड़ सकता. बुमराह को खास बनाता है सिर्फ उनकी स्किल नहीं, बल्कि उनका क्रिकेट दिमाग भी. वह सभी फॉर्मेट में यॉर्कर, स्विंग और स्लोअर गेंदों से बल्लेबाजों को चकमा देने की क्षमता रखते हैं.

Ind vs NZ Final Live: फिन एलेन ने बुमराह का सामना करने पर क्या कहा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के फिन एलेन फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह का सामना करेंगे. वह इसे लेकर ज्यादा नहीं सोच रहे. उन्होंने भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज का सामना करने पर किए गए सवाल पर क्या कहा.

Ind vs NZ Final Live: रविवार को आईसीसी मुकाबले में भारत का रिकॉर्ड

भारत का आईसीसी फाइनल में रविवार को खेले गए मुकाबलों में मिला-जुला इतिहास रहा है. छह रविवार फाइनल में से भारत ने सिर्फ दो जीते हैं. 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी और पिछले साल दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी. बाकी चार फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा, जिसमें 2003 का वनडे वर्ल्ड कप फाइनल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, 2014 का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल श्रीलंका के खिलाफ, 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल पाकिस्तान के खिलाफ और 2023 का वनडे वर्ल्ड कप फाइनल अहमदाबाद में इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शामिल है.

Ind vs NZ Final Live: गावस्कर ने अभिषेक शर्मा पर क्या कहा

अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती आईसीसी रैंकिंग के हिसाब से बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं. इसके बावजूद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनकी प्रतिष्ठा में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है. दोनों ही खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में संघर्ष कर रहे हैं और सुनील गावस्कर का कहना है कि भारत फाइनल में इन्हें शामिल करने का जोखिम नहीं उठा सकता.

गावस्कर ने इंडिया टुडे से कहा, “यह बहुत मुश्किल फैसला है. अभिषेक शर्मा आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज हैं, लेकिन उन्होंने अपनी आउट होने की गलतियों से कोई सीख नहीं ली है. वह बार-बार उसी जगह आउट हो रहे हैं, जहां उनके हाथों को जगह नहीं मिलती. गेंदबाज उसी क्षेत्र को निशाना बना रहे हैं और उनसे गलती करवा रहे हैं. मेरी चिंता यह है कि या तो उन्होंने अभी तक खुद को एडजस्ट नहीं किया है या फिर वह अपनी रणनीति बदलने में असमर्थ हैं,”

Ind vs NZ Final Live: न्यूजीलैंड के कप्तान ने क्या कहा

“माफ कीजिए, रविवार को आपको परेशान कर रहा हूं. मैं आमतौर पर बड़े भाषण या जोश भरे संदेश देने वाला नहीं हूं. लेकिन मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि सोमवार सुबह (2.30 बजे न्यूजीलैंड के समय के मुताबिक) अहमदाबाद में भारत के खिलाफ हमारा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल है. यह कहना सही होगा कि यहां हम थोड़े कम हैं. 1.4 अरब टीम इंडिया के फैंस और बाकी सब. और मुझे पूरा यकीन है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम की 1,30,000 सीटों में से ज्यादातर लोग भी उन्हीं के लिए चीयर करेंगे. लेकिन कोई बात नहीं. क्योंकि हमें पता है कि घर पर आप हमारे साथ हैं,”

Ind vs NZ Final Live: कैसा रहेगा मैच के दौरान मौसम

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट के लिए हालात काफी हद तक अनुकूल रहेंगे, हालांकि शुरुआत में गर्मी एक बड़ा फैक्टर होगी. शाम 6 बजे मैच शुरू होने के समय तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो धीरे-धीरे कम होता जाएगा — रात 9 बजे तक यह 33 डिग्री सेल्सियस और आधी रात के बाद 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. पूरे मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए मौसम की वजह से खेल में कोई बाधा नहीं आएगी. करीब 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं पावरप्ले ओवर्स में असर डाल सकती हैं. एक चिंता की बात यह है कि रात भर एयर क्वालिटी ‘अनहेल्दी’ यानी खराब स्तर पर रहेगी.

Ind vs NZ Final Live: कैसी है अहमदाबाद पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. फाइनल में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है. यहां की पिच में लाल मिट्टी की मात्रा ज्यादा है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होगी. लाल मिट्टी की सतह पर स्ट्रोक खेलना आसान होता है और बाउंस भी अच्छा मिलता है, जिससे हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है.

Ind vs NZ Final Live: फाल्गुनी पाठक करेंगी परफॉर्म

गायिका फाल्गुनी पाठक आज रात अहमदाबाद के दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में परफॉर्म करेंगी. उन्होंने कहा कि वह “इतनी बड़ी ऑडियंस के सामने परफॉर्म करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं” और उम्मीद जताई कि टीम इंडिया मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करेगी.

Ind vs NZ Final Live: धोनी पहुंचे अहमदाबाद

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए एमएस धोनी अहमदाबाद पहुंच गए हैं. फैंस का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत की जीत धोनी की मौजूदगी की वजह से हुई. इस मुकाबले को भारत ने 7 रन से जीतकर फाइनल का टिकट पक्का किया. भारत के पास रविवार को तीसरी बार चैंपियन बनने का मौका है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

Ind vs NZ Final Live: कौन जीतेगा फाइनल मुकाबला

नमस्कार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से इस मुकाबले को खेला जाएगा. भारतीय टीम की नजर लगातार दूसरी बार खिताब जीतने पर होगी. न्यूजीलैंड की टीम पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाने उतरेगी.

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP