सीएम योगी ने ग्रेटर नोएडा में काटा केडीएसजी अस्पताल का फीता, लोगों ने रख दी एक और मांग, जानें

Share to your loved once


Last Updated:

लोगों ने अस्पताल खुलने को बड़ी राहत बताया. लोकल 18 से सेक्टर-3 के रहने वाले विशेष गौड़ कहते हैं कि क्षेत्र में इतने बड़े और आधुनिक अस्पताल की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी. उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी ध्यान देंगे. अभिषेक भाटी ने कहा कि अब 300 से अधिक बेड वाले इस बड़े अस्पताल के खुलने से लोगों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सकेगा. प्रोफेसर आरबी सिंह ने कहा कि केडीएसजी जैसे बड़े निजी अस्पताल का खुलना निश्चित रूप से अच्छी बात है, लेकिन इसके साथ ही क्षेत्र में एक बड़े सरकारी अस्पताल की भी जरूरत है.

ग्रेटर नोएडा. दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में केडीएसजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला. क्षेत्र के लोगों ने अस्पताल खुलने को बड़ी राहत बताया, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या मेट्रो कनेक्टिविटी और सरकारी अस्पताल की जरूरत को भी सामने रखा. स्थानीय निवासी विशेष गौड़, जो ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-3 में रहते हैं, ने बताया कि क्षेत्र में इतने बड़े और आधुनिक अस्पताल की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी. अब तक आसपास छोटे अस्पताल तो थे, लेकिन उन पर लोगों का भरोसा पूरी तरह नहीं बन पाता था. केडीएसजी अस्पताल के शुरू होने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद हैं.

इस अस्पताल की आधारशिला पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने रखी है, जिन्होंने क्रिकेट के जरिए देश का नाम दुनिया में ऊंचा किया है. ऐसे में लोगों का इस अस्पताल पर विश्वास भी बढ़ा है.
विशेष गौड़ ने यह भी कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी खुशी हुई. उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी ध्यान देंगे. ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सबसे बड़ी समस्या मेट्रो कनेक्टिविटी की है. यहां लाखों लोग रहते हैं, लेकिन अभी तक मेट्रो की सुविधा नहीं है. लोगों को रोजाना नौकरी या अन्य काम के लिए नोएडा और दिल्ली जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है. उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि क्षेत्र में जल्द से जल्द मेट्रो सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

इनको भी फायदा

स्थानीय निवासी अभिषेक भाटी ने बताया कि अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है. पहले अगर किसी को अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो जाती थी तो इलाज के लिए दिल्ली या अन्य दूर के अस्पतालों में जाना पड़ता था. इससे समय भी ज्यादा लगता था और मरीज के लिए परेशानी भी बढ़ जाती थी. अभिषेक भाटी ने कहा कि अब 300 से अधिक बेड वाले इस बड़े अस्पताल के खुलने से लोगों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सकेगा. उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. भाटी ने कहा कि इस अस्पताल के संचालन से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे. डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियन और अन्य कर्मचारियों के रूप में बड़ी संख्या में लोगों को काम मिलने की उम्मीद है. इससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.

अच्छी बात लेकिन…

इसी तरह क्षेत्र के रहने वाले प्रोफेसर आरबी सिंह ने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट तेजी से विकसित हो रहा है. यहां बड़ी संख्या में नई हाउसिंग सोसाइटियां बन रही हैं और हर दिन आबादी बढ़ती जा रही है. लेकिन बढ़ती आबादी के हिसाब से स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास भी जरूरी है. केडीएसजी जैसे बड़े निजी अस्पताल का खुलना निश्चित रूप से अच्छी बात है, लेकिन इसके साथ ही क्षेत्र में एक बड़े सरकारी अस्पताल की भी जरूरत है. उन्होंने कहा कि जिम्स जैसे सरकारी अस्पताल की तर्ज पर यहां भी ऐसी सुविधा होनी चाहिए, जहां आम और गरीब लोगों को सस्ती चिकित्सा सेवाएं मिल सकें.

प्रोफेसर सिंह ने कहा कि अगर क्षेत्र में सरकारी अस्पताल की व्यवस्था होगी तो इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. लोगों का यह भी मानना है कि तेजी से बढ़ती आबादी और विकास को देखते हुए क्षेत्र में मेट्रो कनेक्टिविटी और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी जल्द ध्यान देना जरूरी है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP