India Economic Growth: ‘मुझे द‍िखा भारत में आर्थिक चमत्‍कार’, फ‍िनलैंड के राष्‍ट्रपत‍ि तरक्‍की देख आश्चर्यचक‍ित, बोले-व‍िदेश नीत‍ि में कोई भ्रम नहीं

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

‘मुझे द‍िखा भारत में आर्थिक चमत्‍कार’, फ‍िनलैंड के राष्‍ट्रपत‍ि आश्चर्यचक‍ित

Last Updated:

फ‍िनलैंड के राष्‍ट्रपत‍ि भारत की तरक्‍की देखकर हैरान हैं. पीएम मोदी के साथ ज्‍वाइंट प्रेस कांफ्रेंस में उन्‍होंने कहा, 10 साल पहले, और आज में, बहुत कुछ बदल गया है. यह यह इकोनॉमिक मिरैकल जैसा द‍िखता है.

'मुझे द‍िखा भारत में आर्थिक चमत्‍कार', फ‍िनलैंड के राष्‍ट्रपत‍ि आश्चर्यचक‍ितZoom

फ‍िनलैंड के राष्‍ट्रपत‍ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ.

भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ अब हर क‍िसी को चौंकाने लगी है. यही वजह है क‍ि जब फ‍िनलैंड के राष्‍ट्रपत‍ि अलेक्जेंडर स्टब एक दशक बाद भारत आए तो यहां की तरक्‍की देखकर हैरान रह गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के दौरान स्‍टब ने कहा, मैं तो यहां का आर्थिक चमत्‍कार (Economic Miracle) देखकर चौंक गया. जब मैं एक दशक पहले भारत आया था तब मैं ट्रेड म‍िन‍िस्‍टर था, लेकिन आज मैं भारत में जो कुछ देख रहा हूं, वह क‍िसी इकोनॉमिक म‍िरैकल जैसा लगता है. मुझे खुशी है क‍ि हम स्‍ट्रेटज‍िक पार्टनर है.

पीएम मोदी के साथ ज्‍वाइंट प्रेस कांफ्रेस में फ‍िनलैंड के राष्‍ट्रपत‍ि ने कहा, मुझे यह कहना होगा कि मैं आपके राजनयिक कौशल को सलाम करता हूं जब आप कहते हैं कि हम यहां दो बड़े लोकतंत्रों के रूप में खड़े हैं. यहां एक बड़ा है और एक थोड़ा छोटा, लेकिन मुझे लगता है कि मुख्य संदेश यह है कि हम समान मूल्यों को साझा करते हैं. मैं आपके नेतृत्व के लिए आपको बधाई भी देना चाहूंगा. इससे पहले मैं 2013 में भारत आया था, तब मैं ट्रेड म‍िन‍िस्‍टर था. लेकिन आज दिल्ली की सड़कों पर जो बदलाव मैं देख रहा हूं और जो मैं संभवतः कुछ दिनों में मुंबई में देखूंगा, वह स्पष्ट रूप से महसूस किया जा सकता है. यह एक आर्थिक चमत्कार (Economic Miracle) है जिसे हम देख रहे हैं.

भारत को कम करके आंकना ठीक नहीं
अलेक्जेंडर स्टब ने कहा, भारत स्पष्ट रूप से दुनिया के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली देशों में से एक है. वह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. अब आप यूरोप के लिए एक रणनीतिक साझेदार हैं. फॉरेन पॉल‍िसी, स‍िक्‍योर‍िटी पॉल‍िसी, ट्रेड पॉल‍िसी में इसके महत्व को कम करके आंकना कठिन है. आप दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं जिसे हम यहां हर दिन देख सकते हैं. आपकी विदेश नीति का मैं सम्‍मान करता हूं. जो कहती है क‍ि भारत कभी भ्रम में नहीं रहता. आपने हमेशा अपनी विदेश नीति को एक व्यावहारिक और यथार्थवादी विश्वदृष्टि पर आधारित रखा है. आपने दिखाया है कि रणनीतिक सतर्कता और स्वायत्तता की सुरक्षा के बहुत मायने हैं, और वह भी बहुपक्षवाद और वैश्विक सहयोग का समर्थन करते हुए. और मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि हम सभी को थोड़ा और ‘भारतीय’ होना चाहिए.

भारत तय करेगा क‍ि ग्‍लोबल ऑर्डर क‍िधर जाएगा
राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा, दुनिया बदल रही है, हम ग्लोबल ऑर्डर में बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं और भारत, ग्लोबल साउथ में अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह तय करेगा कि यह ऑर्डर किस दिशा में जाएगा. आज हमने इस इलाके में सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की. हमारे बीच दोनों इलाकों में, वेस्ट एशिया में और यूक्रेन में भी टकराव है. हमारे लिए, यूक्रेन के खिलाफ रूस का आक्रामक युद्ध बहुत लंबे समय से, चार साल से चल रहा है. हम इस बात पर सहमत हुए कि युद्ध खत्म करना सभी के हित में है। एक स्थायी शांति तभी हो सकती है जब यूनाइटेड नेशंस के सिद्धांतों का सम्मान किया जाए…

About the Author

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP