‘खिड़कियां हिल रही थीं’, दुबई में फंसीं लारा दत्ता ने बयां किया आंखों देखा हाल, यूएई के जज्बे को किया सलाम

Share to your loved once


Last Updated:

एक्ट्रेस लारा दत्ता ने इजराइल-ईरान युद्ध के बीच दुबई के अपने तनाव से भरे अनुभव बयां किए हैं. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान आसमान में मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखना और धमाकों की आवाजें सुनना काफी डरावना था, जिससे उनके घर की खिड़कियां तक हिल गईं. इतने खतरनाक माहौल के बावजूद लारा दत्ता ने यूएई सरकार और वहां के प्रशासन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के कारण वे वहां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं. हालांकि, वे अब जल्द से जल्द मुंबई अपने परिवार के पास लौटना चाहती हैं.

ख़बरें फटाफट

'खिड़कियां हिल रही थीं', दुबई में फंसीं लारा दत्ता ने बयां किया आंखों देखा हालZoom

लारा दत्ता ब्रांड की शूटिंग के लिए गई थीं दुबई (फोटो साभार: Instagram@larabhupathi)

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता इन दिनों दुबई में हैं और वहां के मौजूदा हालातों को लेकर उन्होंने अपना अनुभव बयां किया है. लारा दत्ता वहां अपने एक ब्रांड की शूटिंग के लिए गई हुई थीं, लेकिन इसी बीच इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग का असर वहां भी देखने को मिला. लारा ने बताया कि पिछले कुछ दिन काफी तनाव और डराने वाले रहे हैं. 28 फरवरी की बात याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब वह काम में बिजी थीं, तभी अचानक आसमान में धमाकों की तेज आवाजें सुनाई देने लगीं. उन्होंने अपनी आंखों से मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखा, जो वाकई किसी फिल्म के सीन जैसा लेकिन बहुत डरावना था. लारा दत्ता ने बताया कि लड़ाकू विमानों की गूंज इतनी तेज थी कि उनके घर की खिड़कियां और दरवाजे तक हिलने लगते थे, जिससे एक पल के लिए पूरा माहौल काफी खौफनाक हो गया था.

लारा दत्ता ने इतने डरावने माहौल के बावजूद एक बहुत ही पॉजिटिव बात कही. उन्होंने बताया कि भले ही आसमान में बारूद की गंध और धमाके थे, लेकिन उन्हें दुबई में कभी भी निजी रूप से असुरक्षित महसूस नहीं हुआ. उन्होंने यूएई सरकार की जमकर तारीफ की और कहा कि वहां का प्रशासन अपने नागरिकों और प्रवासियों का बहुत ख्याल रख रहा है. लारा दत्ता इस बात से काफी प्रभावित दिखीं कि इतने बड़े संकट के बाद भी दुबई की रफ्तार थमी नहीं है. वहां आम जिंदगी बिल्कुल सामान्य तरीके से चल रही है. लोग ऑफिस जा रहे हैं, डिलीवरी सेवाएं समय पर मिल रही हैं और बाजार खुले हुए हैं. प्रशासन ने सुरक्षा के ऐसे पुख्ता इंतजाम किए हैं कि वहां रहने वाले किसी भी देश के नागरिक के मन में डर नहीं बैठ पाया है.

दुबई प्रशासन की खुलकर की तारीफ
लारा दत्ता ने दुबई के आम लोगों के जज्बे और उनकी हिम्मत की भी काफी सराहना की है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से वहां के लोग इस मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे का साथ दे रहे हैं और बिना घबराए अपना काम कर रहे हैं, वह वाकई काबिले तारीफ है. हालांकि, लारा अब जल्द से जल्द अपने घर मुंबई वापस लौटना चाहती हैं ताकि अपने परिवार के साथ रह सकें. उन्होंने अपने अनुभव को बयां करते हुए यह मैसेज भी दिया कि शांति कितनी जरूरी है और मुश्किल वक्त में एक मजबूत प्रशासन और एकजुट समाज कैसे बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कर सकता है. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी है, खासकर उन लोगों के बीच जो इस वक्त खाड़ी देशों में रह रहे हैं. (रिपोर्टर: SHALINDER WANGU)

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP