क्राइम ब्रांच ने ₹20000 का रखा था ईनाम, 5 महीने से चल रही थी तलाश, यहां से मिली 28 साल की लापता यह युवती

Share to your loved once


Last Updated:

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 5 महीने से लापता 28 वर्षीय युवती को झरोदा माजरा, बुराड़ी से बरामद किया. ₹20000 का इनाम घोषित था. इंस्पेक्टर अजय गहलावत और एसीपी अशोक शर्मा की टीम ने सफलता पाई.

क्राइम ब्रांच ने ₹20000 का रखा था ईनाम, 5 महीने से चल रही थी तलाश, मिली युवतीZoom

क्राइम न्‍यूज. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब पांच महीने से लापता 28 वर्षीय युवती को सुरक्षित बरामद कर उसके परिवार से मिला दिया है. इस मामले में सूचना देने वाले के लिए ₹20,000 का इनाम भी घोषित किया गया था.

यह मामला 29 अक्टूबर 2025 को थाना अलीपुर में दर्ज हुआ था, जब परिवार ने युवती के लापता होने की शिकायत दी थी. काफी समय तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इनाम की घोषणा की थी. इसके बाद क्राइम ब्रांच की NR-I टीम को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई.

डीसीपी क्राइम-IV पंकज कुमार, आईपीएस के अनुसार, इंस्पेक्टर अजय गहलावत के नेतृत्व में और एसीपी अशोक शर्मा की निगरानी में एक विशेष टीम बनाई गई. इस टीम में महिला हेड कांस्टेबल कुसुम और एएसआई प्रेमवीर शामिल थे.

3 मार्च 2026 को टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मैन्युअल जांच के आधार पर एक विशेष ऑपरेशन चलाया. महिला हेड कांस्टेबल कुसुम की अगुवाई में की गई ग्राउंड वर्क और तकनीकी इनपुट के आधार पर युवती को झरोदा माजरा, बुराड़ी इलाके से बरामद कर लिया गया.

पुलिस जांच में सामने आया कि युवती पितमपुरा स्थित एक कॉल सेंटर में काम करती थी. वहीं उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई थी. जब परिवार को इस दोस्ती के बारे में पता चला तो उन्होंने उसे डांटा. इससे नाराज होकर युवती बिना किसी को बताए घर छोड़कर चली गई थी.

हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और उसे तुरंत थाना अलीपुर को सौंप दिया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह सफलता महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. टीम के सदस्यों की सतर्कता, धैर्य और बेहतर समन्वय की सराहना की गई है.

इंस्पेक्टर अजय गहलावत और एसीपी अशोक शर्मा के मार्गदर्शन में काम करने वाली टीम ने जिस तरह से तकनीकी और जमीनी स्तर पर काम किया, वह काबिल-ए-तारीफ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP