हसीन वादियों में जब झूमीं करिश्मा कपूर, अक्षय ने खूब की छेड़खानी, अलका-उदित ने बना दिया लव एंथम
90 के दशक के कई गाने ऐसे हैं, जिन्हें लोग आज भी काफी पसंद करते हैं. 2001 में फिल्म ‘एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लव’ (2001) के गाने ‘मोहब्बत ने मोहब्बत को’ आज भी काफी पसंद है. अमिताभ बच्चन, राखी, अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में करिश्मा और अक्षय की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. गाने में हसीन वादियों के बीच करिश्मा की अदाएं और अक्षय की छेड़खानी देखते ही बनती है. इस रोमांटिक गीत को अलका याग्निक और उदित नारायण ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि संगीत नदीम-श्रवण का है और बोल समीर ने लिखे हैं . करिश्मा का ग्रेसफुल डांस और अक्षय का प्लेफुल अंदाज देख फैंस आज भी नॉस्टैल्जिक हो जाते हैं. यूट्यूब पर लाखों व्यूज के साथ यह गाना 90s-2000s बॉलीवुड रोमांस का प्रतीक बन चुका है. ‘मोहब्बत ने मोहब्बत को मोहब्बत से पुकारा है’ की ये लाइनें आज भी दिल को छू जाती हैं!