Holi Special : होली के हुड़दंग में खुद को रखें हाइड्रेटेड; नोट करें गोंद कतीरा और ताजे फलों वाली ये खास रेसिपी

Share to your loved once


Best Hydrating Fruit Salad Recipe : होली के हुड़दंग और रंगों के बीच खुद को हाइड्रेटेड और तरोताजा रखना बहुत जरूरी है. ऐसे में अगर आप कुछ हाइड्रेटिंग रेसिपी की खोज में हैं तो पेश है ‘होली स्पेशल रिफ्रेशिंग फ्रूट बाउल’, जो स्वाद और सेहत का एक बेहतरीन संगम है. होली की मस्ती के बीच, गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स शरीर को ठंडक देगी और आपको अंदर से सुकून भी देगी. ताजे रसीले फल, नारियल पानी और गुलाब के शरबत से तैयार यह रेसिपी न केवल देखने में ‘पार्टी-परफेक्ट’ है, बल्कि आपको दिनभर एनर्जेटिक भी रखेगी. अगर आप इस बार मेहमानों को कुछ हटकर और हेल्दी सर्व करना चाहते हैं, तो यह कूलिंग डेजर्ट-ड्रिंक आपकी होली पार्टी की जान बन जाएगी! ये रही रेसिपी.

जरूरी सामग्री-

बेस के लिए: 1 बड़ा चम्मच गोंद कतीरा (रात भर भिगोया हुआ), 1 बड़ा चम्मच सब्जा सीड्स (30 मिनट भिगोए हुए).

फलों का संगम: 1 सेब, 1 कप तरबूज, 1 आम, 4-5 स्ट्रॉबेरी (सभी बारीक कटे हुए) और 2 चम्मच अनार के दाने.

फ्लेवर के लिए: 1 ताजे नारियल का पानी, 2-3 चम्मच गुलाब का शरबत (Rose Syrup), ताजी पुदीने की पत्तियां और ढेर सारे बर्फ के टुकड़े.

बनाने की विधि (The Recipe Steps)-

-गोंद कतीरा को एक रात पहले पानी में भिगो दें. सुबह तक यह जेली जैसा फूल जाएगा. सब्जा सीड्स को बनाने से आधा घंटा पहले भिगोएं.

-एक बड़े कांच के बाउल में सभी कटे हुए फल- सेब, तरबूज, आम और स्ट्रॉबेरी डालें. फलों की प्राकृतिक मिठास इस डिश को सेहतमंद बनाती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

-अब इसमें फुला हुआ गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स डालें. ऊपर से ताज़ा नारियल पानी डालें, जो आपको इलेक्ट्रोलाइट्स देगा.

-स्वाद और रंगत के लिए इसमें गुलाब का शरबत मिलाएं. इसे अच्छी तरह मिक्स करें. ऊपर से पुदीने की पत्तियां और अनार के दाने डालकर सजाएं.

-ढेर सारे बर्फ के टुकड़े डालें और इसे एकदम ठंडा सर्व करें.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP