यश के फैंस को बड़ा झटका, ‘टॉक्सिक’ की रिलीज टली, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की हुई चांदी
Last Updated:
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट को मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ग्लोबल अस्थिरता के कारण आगे बढ़ा दिया गया है. 19 मार्च को रिलीज होने वाली यह फिल्म अब 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. मेकर्स का कहना है कि ग्लोबल विजन के साथ बनी इस फिल्म के लिए मौजूदा हालात अनुकूल नहीं हैं. ‘टॉक्सिक’ के टलने से रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को बड़ा फायदा मिला है, जो अब 19 मार्च को सोलो रिलीज होगी. यश के फैंस को अब अपनी पसंदीदा एक्शन सागा के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा.
नई दिल्ली: कन्नड़ सुपरस्टार यश के फैंस के लिए एक ऐसी खबर आई है, जिसने सबको थोड़ा मायूस कर दिया है. फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ जिसका इंतजार पिछले चार साल से हो रहा था, अब अपनी तय डेट पर रिलीज नहीं होगी.
रॉकी भाई यानी यश की मच-अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ अब 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक नहीं देगी. निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है. फिल्म टलने की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय हालात हैं. मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और अनिश्चितता के कारण मेकर्स को लगा कि यह ग्लोबल रिलीज के लिए सही समय नहीं है.
मेकर्स का कहना है कि उन्होंने यह फिल्म ‘ग्लोबल विजन’ के साथ बनाई है. इसे कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है, ताकि दुनिया भर के दर्शक इसे देख सकें. मौजूदा युद्ध जैसे हालातों में फिल्म को वह पहुंच नहीं मिल पाती जिसकी उम्मीद की गई थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मेकर्स ने नई तारीख का ऐलान भी कर दिया है. यश की यह हाइपर-वायलेंट एक्शन सागा अब 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. उम्मीद है कि तब तक अंतरराष्ट्रीय हालात थोड़े शांत हो जाएंगे.
स्टार-प्रोड्यूसर यश ने सोशल मीडिया पर बयान दिया कि यह फैसला पार्टनर्स और दर्शकों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है. उन्होंने फैंस से थोड़ा और धैर्य रखने और सहयोग की अपील की है.
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे बड़े नाम शामिल हैं. फिल्म का टीजर और यश का लुक पहले ही इंटरनेट पर तहलका मचा चुका है.
‘टॉक्सिक’ सिर्फ अपनी स्टार कास्ट के लिए नहीं, बल्कि शूटिंग लोकेशन और लुक रिवील के दौरान हुए कुछ विवादों की वजह से भी चर्चा में रही है. हालांकि, फैंस का क्रेज फिल्म को लेकर कम नहीं हुआ है.
‘टॉक्सिक’ के हटने का सबसे बड़ा फायदा रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को मिलने वाला है. आदित्य धर की यह स्पाई थ्रिलर 19 मार्च को ही रिलीज हो रही है. अब यश की फिल्म न होने से रणवीर सिंह को सोलो रिलीज का मौका मिलेगा और बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की उम्मीद बढ़ गई है. कुल मिलाकर, यश के फैंस को ‘टॉक्सिक’ के लिए तीन महीने का और इंतजार करना होगा, लेकिन उम्मीद है कि यह इंतजार पर्दे पर किसी बड़े धमाके के साथ खत्म होगा.