ICC womens ODI Ranking: आईसीसी वनडे महिला रैंकिंग में भारत की स्मृति मंधाना दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज बन गई हैं.

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

ICC वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना ने किया कमाल, बनी दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज

Last Updated:

ICC women’s ODI Ranking: भारतीय महिला क्रिकेट की टीम स्टार ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई हैं. मंधाना का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में दमदार प्रदर्शन रहा था. मंधाना ने रैंकिंग में साउथ अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट को पछाड़ कर नंबर-1 की कुर्सी हासिल हासिल की है.

ICC वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना ने किया कमाल, बनी दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाजZoom

स्मृति मंधाना आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर

दुबई: भारत की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में संपन्न तीन मैच की सीरीज में उम्दा प्रदर्शन की बदौलत, आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गईं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 58 और 31 रन की पारियां खेलने वाली स्मृति के 790 अंक हैं और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट को पछाड़ा जिनके 782 अंक हैं. वोलवार्ट के पास मार्च और अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान फिर से शीर्ष स्थान हासिल करने का मौका होगा.

अपने अंतिम वनडे मैच में शतक जड़ने वाली एलिसा हीली ने 744 अंक के साथ रैंकिंग में चौथे स्थान पर रहते हुए अलविदा कहा. बेथ मूनी तीसरे जबकि एशले गार्डनर (724) पांचवें स्थान पर रहीं. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर नौवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहीं जबकि जेमिमा रोड्रिग्स 12वें स्थान पर हैं.

वनडे सीरीज में भारत को मिली थी 3-0 से हार

तीन मैच की सीरीज में भारत के क्लीनस्वीप के बावजूद हरमनप्रीत (652) को चार स्थान का फायदा हुआ है. उन्होंने 53, 54 और 25 रन की पारियां खेलीं. गेंदबाजी सूची में दीप्ति शर्मा 10वें स्थान के साथ शीर्ष 10 में एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं. एलेना किंग (775) गेंदबाजी सूची में शीर्ष पर पहुंच गई हैं. उन्होंने लगभग चार साल तक शीर्ष पर रहीं सोफी एकलेस्टोन को पछाड़ा. गार्डनर तीसरे स्थान पर हैं. ऑस्ट्रेलिया की एलेना वनडे सीरीज में 16.71 की औसत से सात विकेट चटकाकर शीर्ष गेंदबाज रहीं. उन्होंने तीसरे और अंतिम वनडे में 33 रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 185 रन की शानदार जीत दर्ज की. एलेना ने साथ ही अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग अंक भी हासिल किए.

एलेना के अलावा ऑस्ट्रेलिया की तीन अन्य गेंदबाज गार्डनर (तीसरे), एनाबेल सदरलैंड (पांचवें) और किम गार्थ (आठवें) भी शीर्ष आठ में शामिल हैं. एकदिवसीय ऑलराउंडर की सूची में गार्डनर (516) शीर्ष पर बरकरार हैं. उन्होंने दूसरे स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज (418) पर 98 अंक की बढ़त बना रखी है. सदरलैंड (534) 23 स्थान की छलांग से 34वें स्थान पर पहुंच गई है. दीप्ति भी पांचवें स्थान के साथ ऑलराउंडर की सूची में शीर्ष 10 में हैं.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP