बाबा मोहनराम मेले में 20 लाख श्रद्धालुओं की आहट, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था – News18 हिंदी

Share to your loved once


होमवीडियोदेश

होली पर भिवाड़ी में आस्था का महाकुंभ, 20 लाख श्रद्धालुओं की आहट

X

title=

होली पर भिवाड़ी में आस्था का महाकुंभ, 20 लाख श्रद्धालुओं की आहट

 

arw img

Baba Mohanram fair in Bhiwadi : होली के उल्लास के बीच भिवाड़ी इस समय भक्ति और आस्था के विराट संगम का साक्षी बन रहा है. बाबा मोहनराम कालीखोली धाम में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक मेले में इस बार करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. 3 मार्च से शुरू हुआ यह मेला 5 मार्च तक चलेगा, लेकिन 1 मार्च से ही भक्तों की भीड़ धाम में उमड़ने लगी थी. राजस्थान के साथ हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से श्रद्धालु हाथों में बाबा का ध्वज लेकर जयकारों के साथ पहुंच रहे हैं. मंदिर निर्माण कार्य के चलते इस बार बाबा की ज्योति को अस्थायी रूप से मंदिर परिसर में स्थापित किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को 150 फीट ऊंची पहाड़ी पर नहीं चढ़ना पड़ेगा. सुरक्षा के मद्देनज़र 700 पुलिसकर्मी, 180 सीसीटीवी कैमरे, यातायात डायवर्जन, मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड की तैनाती की गई है, ताकि मेले में व्यवस्था और सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित रहे.

Last Updated:देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP