सेमीफाइनल के लिए तय हुए अंपायरों के नाम, लिस्ट देखकर क्यों हैप्पी हैं सूर्या, इंग्लैंड किसका नाम देखकर डर गया
Last Updated:
सेमीफाइनल के लिए आईसीसी ने की मैच अधिकारियों की घोषणा ने सोमवार को दोनों सेमीफाइनल के लिए मैच अधिकारियों के नामों की पुष्टि की. पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच 4 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडेन में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे

दोनों सेमीफाइनल मैचों के लिए आईसीसी ने जारी की मैच ऑफीशियल्स की लिस्ट
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक मोड़ पर है अब चार टीमें शेष हैं दो ऐतिहासिक मैदान तैयार हैं और अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं. कोलकाता और मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले सिर्फ मैच नहीं, बल्कि धैर्य, अनुभव और कौशल की अंतिम परीक्षा होंगे. ऐसे हाई-प्रेशर मुकाबलों के लिए आईसीसी ने अमीरात आईसीसी एलीट पैनल के अनुभवी मैच अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि विश्व क्रिकेट के इस महाकुंभ का समापन निष्पक्ष और यादगार बने.
सेमीफाइनल के लिए आईसीसी ने की मैच अधिकारियों की घोषणा ने सोमवार को दोनों सेमीफाइनल के लिए मैच अधिकारियों के नामों की पुष्टि की. पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच 4 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडेन में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे. इस मुकाबले में रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन-फील्ड अंपायर की भूमिका निभाएंगे. थर्ड अंपायर: नितिन मेनन
फोर्थ अंपायर: रॉड टकर, मैच रेफरी: जवागल श्रीनाथ दूसरा सेमीफाइनल भारत बनाम इंग्लैंड के बीच
एक दिन बाद 5 मार्च को मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. ऑन-फील्ड अंपायर: क्रिस गैफनी और अल्लाउद्दीन पालेकर, थर्ड अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक
फोर्थ अंपायर: पॉल राइफल मैच रेफरी: एंडी पायकॉफ्ट
भारत बनाम इंग्लैंड: फायरपावर से भरा सेमीफाइनल
अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की पांच विकेट से जीत किसी फाइनल से कम नहीं लगी, तो इंग्लैंड के खिलाफ यह सेमीफाइनल उससे भी आगे जा सकता है. महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि यह मुकाबला एक क्लासिक बनने की पूरी क्षमता रखता है. गावस्कर के अनुसार, “यह मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टरफाइनल जैसा ही रोमांचक होगा, क्योंकि दोनों टीमें बेहद संतुलित हैं. दोनों के पास दमदार बल्लेबाजी है, विविधता से भरी गेंदबाजी है, मजबूत मिडिल ऑर्डर है और मैच फिनिश करने वाले खिलाड़ी भी हैं. इंग्लैंड के कई खिलाड़ी आईपीएल में खेल चुके हैं, इसलिए वे भारतीय परिस्थितियों और दबाव से परिचित हैं। यह मुकाबला 40वें ओवर तक जा सकता है.
वानखेड़े की यादें और इतिहास बदलने का मौका
वानखेड़े स्टेडियम भारत के लिए मिली-जुली यादें लेकर आता है. 2011 में यहीं भारत ने वनडे विश्व कप जीता था, लेकिन टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में 1987 और 2016 में हार का सामना करना पड़ा. अब समय है उस कहानी को बदलने का. दिलचस्प बात यह है कि लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से हो रहा है. अनुभव, फॉर्म और आत्मविश्वासतीनों के संतुलन के साथ टीम इंडिया इस बार इतिहास पलटने के इरादे से उतरेगी. अब नजरें कोलकाता और मुंबई पर टिक गई हैं. चार टीमें, दो मुकाबले और एक ट्रॉफी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल स्टेज तैयार है जहां हर गेंद के साथ इतिहास लिखा जाएगा.