Aaj ka Tula Rashifal: गणेश कृपा से खुलेगी किस्मत, साहस और आत्मविश्वास बनेगी कुंजी, काम में जल्दबाजी से बचें
Last Updated:
Aaj ka Tula Rashifal 4 March 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. चंद्रमा तृतीय भाव में गोचर कर रहा है, जिससे साहस, संचार और निर्णय क्षमता मजबूत होगी. कार्य और व्यापार में नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल है और अटके कागजी या सरकारी कार्यों में गति आ सकती है. मार्केटिंग, मीडिया और सेल्स से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा वादा करने से बचने की सलाह दी गई है.
Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है. चंद्रमा आपके द्वितीय भाव की यात्रा पूरी कर अब तृतीय भाव, यानी पराक्रम, साहस और संचार के भाव में गोचर कर रहे हैं. इसका सीधा प्रभाव आपके व्यक्तित्व और कार्यशैली पर दिखाई देगा. आज आप पहले से अधिक साहसी, सक्रिय और निर्णायक नजर आएंगे. कार्य और व्यापार के क्षेत्र में आपके आत्मविश्वास का स्तर चरम पर रहेगा. नई योजनाओं पर काम शुरू करने या लंबित कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है.
आपकी संचार क्षमता प्रभावशाली रहेगी, जिससे आप अपनी बात स्पष्ट और दमदार तरीके से रख पाएंगे. मीटिंग, प्रेजेंटेशन या बातचीत के जरिए आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे. यदि कोई कागजी, बैंकिंग या सरकारी कार्य लंबे समय से अटका हुआ था तो आज उसमें गति आने की प्रबल संभावना है. भाई-बहनों या करीबी सहयोगियों से सहयोग मिल सकता है. छोटे यात्राओं के योग भी बन सकते हैं, जो लाभदायक साबित होंगे.
मानसिक रूप से आज प्रसन्न महसूस करेंगे
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, अगर आप मार्केटिंग, मीडिया, सेल्स या कला से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए किसी शानदार अवसर से कम नहीं रहने वाला है. आपकी प्रस्तुति शैली और निर्णय क्षमता आपको प्रतिस्पर्धा में आगे रखेगी. स्वास्थ्य और रिश्तो के लिहाज से भी यह दिन सकारात्मक है. आज आप मानसिक रूप से अपने आप को काफी प्रसन्न महसूस करेंगे.
जल्दबाजी में कोई बड़ा वादा ना करें
परिवार में छोटे भाई बहनों व दोस्तों के साथ आज आपको बेहद ही अच्छा और पूरा सहयोग मिलेगा. किसी पुराने मित्र से अचानक हुई बातचीत आज आपके दिन को और भी अच्छा बना देगी. लेकिन आज आपको एक छोटी सी सावधानी जरूर बरतनी है, क्योंकि तृतीय भाव का चंद्रमा कभी-कभी विचारों में बहुत अधिक तेजी लेकर आता है. इससे जल्दबाजी में फैसले लेने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है इसलिए आज किसी से जल्दबाजी में कोई बड़ा वादा ना करें. इसके अलावा आज किसी भी महत्वपूर्ण कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छे से जांच परक ले उसके बाद ही उस पर हस्ताक्षर करें .
तुला राशि के जाति आज करें ये उपाय
आज बुधवार का दिन है जो विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित है. ऐसे में आज तुला राशि के जातक घर से निकलने से पहले भगवान गणेश को पांच या साथ दुर्वा घास अर्पित करें और ओम गन गणपतए नमः का जाप करें. इससे आपके रास्ते में आ रही सभी प्रकार की रुकावटें दूर होगी और सफलता भी आपका साथ देगी.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.