मिथुन राशि के लिए आज जल्दबाजी घातक, इस रंग से होगी धनवर्षा, इस ट्रिक से खुशहाल गुजरेगा दिन

Share to your loved once


Last Updated:

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. वाद-विवाद के दौरान आप स्वयं को थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं. लोकल 18 से बात करते हुए देहरादून के ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती बताते हैं कि आज गणपति की विधिवत पूजा-अर्चना करने से न सिर्फ जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि आएगी. आज किसी भी तरह की जल्दबाजी दिखाने के बजाय, शांत मन से विचार करें. श्रेयस्कर रहेगा. व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा.

देहरादून. आज 4 मार्च, बुधवार का दिन है. आज मिथुन राशि पर गणपति की कृपा बरसेगी. यह दिन धार्मिक दृष्टि से प्रथम पूज्य भगवान गणेश को समर्पित है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती बताते हैं कि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, बुधवार के दिन गणपति बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना करने से न सिर्फ जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, बल्कि घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि का स्थाई वास होता है. मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक शांति और आत्म-मंथन के लिए विशेष महत्त्व रखता है. हालांकि, ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि आज आपकी ऊर्जा का स्तर सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है, इसलिए दिन की शुरुआत भगवान गणेश के सुमिरन से करना आपके आत्मविश्वास को बल देगा.

इनको प्राथमिकता

ज्योतिषाचार्य कुकरेती बताते हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है. विशेषकर महत्त्वपूर्ण चर्चाओं या वाद-विवाद के दौरान आप स्वयं को थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं. आज आप बाहरी शोर-शराबे और भीड़भाड़ की तुलना में एकांत को अधिक महत्त्व देंगे. ऐसे में किसी भी तरह की जल्दबाजी दिखाने के बजाय, शांत मन से विचार करना और आत्म-मंथन करना आपके लिए श्रेयस्कर रहेगा. यह समय आपके आंतरिक विकास और भविष्य की योजनाओं पर गहराई से विचार करने के लिए उत्तम है.

ये रंग रहेगा आपके लिए शुभ

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि रंगों के त्यौहार दुल्हेंडी पर अगर राशि के अनुसार रंगों का चयन किया जाए, तो जीवन के सभी दोष समाप्त हो सकते हैं. मिथुन राशि के जातकों के लिए हरा रंग सबसे भाग्यशाली माना गया है. होली के दिन आप सबसे पहले भगवान को हरा गुलाल अर्पित करें और उसके बाद घर के बड़े-बुजुर्गों के चरणों में इसे लगाकर उनका आशीर्वाद लें. हरा रंग न सिर्फ प्रकृति का प्रतीक है, बल्कि यह आपके जीवन में सकारात्मकता, आर्थिक मजबूती और खुशहाली लेकर आएगा.

आतिथ्य सत्कार करेगा फ्यूचर सेट

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम और उल्लास का प्रतीक है. मिथुन राशि के जातकों को सलाह दी गई है कि वे इस पर्व पर अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें. ज्योतिषाचार्य ने विशेष रूप से सचेत किया है कि नशे या हुड़दंग से दूर रहें, क्योंकि ऐसी गतिविधियां वर्षों पुराने रिश्तों में खटास पैदा कर सकती हैं. त्यौहार की गरिमा बनाए रखते हुए अपनों के साथ समय बिताना और मेहमानों का आतिथ्य सत्कार करना आपके जीवन में खुशियों के नए द्वार खोलेगा.

ऐसे बिताएं दिन
अगर मिथुन राशि के जातक आज संयम बरतते हैं और होली पर ज्योतिषीय उपायों का पालन करते हैं, तो उन्हें आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने और अपनों के साथ त्यौहार का आनंद लेने से मानसिक संतोष मिलेगा. यह समय आपके जीवन में बड़े सकारात्मक बदलाव लाने वाला सिद्ध हो सकता है, जिससे न केवल आपके व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा, बल्कि कार्यक्षेत्र में भी शांति और प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP