होली के 2 हिट गाने, जिसे अमिताभ बच्चन ने गाए, 1 में किया रेखा संग नैन मटक्का, दूसरी में हेमा मालिनी को लगाया रंग
Last Updated:
अमिताभ बच्चन के ‘रंग बरसे’ और ‘होली खेले रघुवीरा’ होली के लोकप्रिय गाने हैं. ‘रंग बरसे’ उनके पिता हरिवंश राय बच्चन की से जुड़ा है. अमिताभ यह गाना फिल्म में इस्तेमाल होने से पहले ही गाते थे. यश चोपड़ा ने उन्हें खुद ही इस फिल्म में गाने के लिए कहा. बाद में म्युजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव ने ‘होली खेले रघुवीरा’ गाना गाने का सजेशन दिया था.

फिल्म ‘सिलसिला’ में होली खेलते हुए अमिताभ बच्चन-रेखा.
मुंबई. होली के त्यौहार पर अमिताभ बच्चन के दो गाने जरूर गली-मोहल्ले में सुनाई देते हैं. इन दो गानों के बिना होली की प्ले लिस्ट पूरी नहीं होती. खास बात यह है कि इन दोनों गानों को अमिताभ ने खुद गाया है. यह गाने वह तबसे गाते आ रहे थे, जब फिल्म में भी इनका इस्तेमाल नहीं हुआ था. रंग-बिरंगे डांस नंबर से लेकर भावनाओं से भरे अभिनय तक, अमिताभ के इन दोनों होली सॉन्ग ने परंपरा और उत्सव की रियल फीलिग्ंस को दिखाया. बॉलीवुड के इतिहास में सबसे लोकप्रिय होली गीतों में से एक है ‘सिलसिला’ का ‘रंग बरसे’.
अमिताभ बच्चन ने ‘रंग बरसे’ इस गाने को अपने पिता हरिवंश राय बच्चन से सीखा था. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अमिताभ ने बताया था कि यह धुन फिल्म में बनने से पहले से ही उनके घर में होली के मौके पर अक्सर गाई जाती थी. उन्होंने कहा,”यह मेरे पिता की विरासत है. मैंने यह गीत उन्हीं से सीखा. मैं ‘रंग बरसे’ हर होली पर अपने घर में गाता था. यशजी (यश चोपड़ा) और प्रकाशजी (प्रकाश मेहरा) ने ये गाना सुना और इसे इन्हें ‘सिलसिला’ में डाला और मुझसे ही गवाया.”
यश चोपड़ा चाहते थे अमिताभ बच्चन गाए होली का ये गाना
निर्देशक यश चोपड़ा ने चाहते थे कि अमिताभ बच्चन खुद यह गाना परदे पर गाएं, जिससे इसकी ओरिजनैलिटी और लोक रंग बरकरार रहे. सालों बाद, अमिताभ बच्चन ने ‘बागबान’ में ‘होली खेले रघुवीरा अवध में’ के साथ एक और यादगार होली गीत दिया. यह गाना उत्तर प्रदेश की पारंपरिक लोक धुन से लिया गया था.
फिल्म ‘बागबान’ के सीन में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी.
आदेश श्रीवास्तव ने दिया था अमिताभ बच्चन को फिल्म में गाने का सजेशन
संगीतकार आदेश श्रीवास्तव ने बताया था कि उन्होंने अमिताभ और उनके पिता को यह गीत होली पर गाते सुना था, जिससे उन्हें फिल्म के लिए इसे दोबारा बनाने का ख्याल आया. आदेश ने कहा, “मैंने अमितजी और उनके पिता को यह पारंपरिक होली गीत गाते सुना था. जब ‘बागबान’ में होली गीत की जरूरत पड़ी, तो मैंने तुरंत सुझाव दिया कि ‘होली खेले रघुवीरा’ का नया वर्जन बनाते हैं और मैंने जोर दिया कि अमितजी ही इसे गाएं.” अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया ‘होली खेले रघुवीरा’ सुपरहिट हुआ. फिल्म भी सुपरहिट हुई.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें