आईपीएल 2026 के ओपनिंग और फाइनल मैच का वेन्यू तय, जानें कब से शुरू हो सकता टूर्नामेंट

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

IPL 2026 के ओपनिंग और फाइनल मैच का वेन्यू तय! कब से शुरू होगा टूर्नामेंट?

Last Updated:

IPL 2026 opening final matches schedule: आईसीसी टी20 विश्व कप के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की सुगबुगाहट तेज हो गई है. आईपीएल 2026 इसी महीने के आखिर में शुरू हो सकता है. इस बीच रिपोर्ट के मुताबिक टूर्नामेंट का ओपनिंग और फाइनल मैच के लिए वेन्यू तय कर लिया गया है.

IPL 2026 के ओपनिंग और फाइनल मैच का वेन्यू तय! कब से शुरू होगा टूर्नामेंट?Zoom

आईपीएल 2026 में आरसीबी पांच मैच चिन्नास्वामी में खेलेगी

नई दिल्ली: टी20 विश्व  कप 2026 के बीच इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर एक बड़ी खबर आई है. स्पोर्ट्स टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2026 के ओपनिंग और फाइनल मैच का वेन्यू तय हो गया है. टूर्नामेंट के ये मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसके अलावा आरसीबी अपने पांच होम मैच चिन्नास्वामी में खेलेगी.

आरसीबी के आईपीएल 2026 के बाकी बचे दो घरेलू मैच पहले से तय समझौते के अनुसार रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. आरसीबी बेंगलुरु में मैचों की मेजबानी को संभव बनाने में सहयोग और समर्थन के लिए कर्नाटक सरकार, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और कर्नाटक पुलिस के प्रति हार्दिक आभार भी व्यक्त किया है.

पिछले साल 11 फैंस की भगदड़ में हुई थी मौत

आरसीबी ने यह घोषणा मंगलवार को की. इससे इन अटकलों पर भी विराम लग गया कि आरसीबी को उसके घरेलू मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेलने का मौका मिलेगा या नहीं चूंकि पिछले साल टीम के खिताब जीतने के जश्न में मची भगदड़ में वहां 11 प्रशंसक मारे गए थे. उसके बाद से इस स्टेडियम पर कोई घरेलू मैच भी नहीं खेला गया है.

डिफेडिंग चैंपियन है आरसीबी

बता दें कि आरसीबी ने पिछले सीजन रजत पाटीदार की अगुवाई में पहली बार खिताबी जीत हासिल की थी. ऐसे में आरसीबी को पांच होम मैच चिन्नास्वामी में मिलने से टीम को घरेलू पिच और फैंस का जोरदार समर्थन मिलेगा. यही वजह है कि आरसीबी की टीम अपने टाइटल को डिफेंड करने के लिए अपना पूरा दम लगाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी.

इसके अलावा आरसीबी ने पिछले हुए मिनी ऑक्शन में कुछ अहम खिलाड़ियों को स्क्वाड में जोड़ा है, जिससे टीम की सट्रेंथ और मजबूत हो गई है. वहीं उम्मीद है आरसीबी की टीम जल्द ही आगामी सीजन की अपनी तैयारी शुरू करेगी. इसके अलावा विराट कोहली के भी टीम के साथ जल्द जुड़ने की संभावना दिख रही है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP