छोड़िए संतरा और अनार, गर्मियों में रोज पिएं लौकी का जूस ! शरीर को रखता है ठंडा, हार्ट हेल्थ भी होगी बूस्ट

Share to your loved once


होमताजा खबरlifestyle

छोड़िए संतरा और अनार, गर्मियों में रोज पिएं लौकी का जूस ! शरीर को रखता है ठंडा

Last Updated:

Lauki Juice Health Benefits: गर्मियों के मौसम में लौकी का जूस स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह जूस शरीर को भरपूर फाइबर प्रदान करता है. आयुर्वेद में इसे पित्तशामक और शीतल माना गया है, जो शरीर की आंतरिक गर्मी को शांत करता है. लौकी का जूस हार्ट हेल्थ और पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा माना जाता है.

छोड़िए संतरा और अनार, गर्मियों में रोज पिएं लौकी का जूस ! शरीर को रखता है ठंडाZoom

लौकी का जूस सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है.

Lauki Juice Benefits and Recipe: होली के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आएगा और गर्मी बढ़ती जाएगी. गर्मी और तेज धूप के बीच शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखना एक बड़ी चुनौती होती है. ऐसे में लोग अक्सर मौसमी या अनार जैसे फलों के जूस का सहारा लेते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि फलों का जूस निकालने की प्रक्रिया में फाइबर छनकर बाहर निकल जाता है, जिससे ब्लड में शुगर की मात्रा अचानक बढ़ सकती है. गर्मियों में लौकी का जूस किसी अमृत से कम नहीं है. यह न केवल ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है, बल्कि इसमें मौजूद भरपूर फाइबर और पानी की मात्रा शरीर को आंतरिक शीतलता प्रदान करती है.

आयुर्वेद में लौकी को पित्तशामक और शीतल माना गया है, जो शरीर की अतिरिक्त गर्मी को सोखकर उसे शांत करती है. वहीं विज्ञान के नजरिए से देखें तो इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और पोटेशियम की मात्रा भरपूर होती है. लौकी का जूस पीने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और हार्ट को हेल्दी रखना आसान होता है. लौकी का नियमित सेवन न केवल पाचन को दुरुस्त करता है, बल्कि यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी नई गति प्रदान करता है, जिससे आप दिन भर एनर्जेटिक और हल्का महसूस करते हैं. लौकी को पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में भी असरदार माना जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

लौकी का जूस बनाने की प्रक्रिया जितनी सरल है, उतनी ही सावधानी भरी भी होनी चाहिए. सबसे पहले एक ताजा, छोटी और मुलायम लौकी का चुनाव करें. जूस बनाने से पहले इसका एक छोटा टुकड़ा चखकर यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि लौकी कड़वी न हो, क्योंकि कड़वी लौकी सेहत के लिए टॉक्सिक हो सकती है. स्वाद और पौष्टिकता बढ़ाने के लिए इसमें दो टुकड़े खीरा, थोड़े पुदीने के पत्ते और ताजे नींबू का रस मिलाया जा सकता है. एक महत्वपूर्ण बात यह है कि लौकी का जूस निकालने के तुरंत बाद उसका सेवन कर लेना चाहिए; इसे रखने से यह ऑक्सीडाइज होकर काला पड़ जाता है और इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं.

लौकी के जूस का अधिकतम लाभ उठाने के लिए इसके सेवन का समय बहुत महत्वपूर्ण है. विशेषज्ञों के अनुसार सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. सुबह-सुबह इसका सेवन प्राकृतिक डिटॉक्स की तरह कार्य करता है, जो रात भर शरीर में जमा हुए टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. यह पाचन अग्नि को प्रज्वलित करता है, जिससे कब्ज, एसिडिटी, गैस और पेट फूलने जैसी आम समस्याओं से राहत मिलती है. जो लोग सुबह सुस्ती या भारीपन महसूस करते हैं, उनके लिए यह जूस एक इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP