वो रोमांटिक फिल्म, 7 दिन में कमाए 100 करोड़, होली के सुपरहिट सॉन्ग ने तड़पाए जवां दिल
Last Updated:
Balam Pichkari Holi Song : रंगों के त्योहार की धूम चारों तरफ मची हुई है. फागुन का रंग प्रकृति पर भी छाया हुआ है. होली पर बॉलीवुड की फिल्मों में कई गाने रखे गए हैं. इन गानों को सुने बिना होली अधूरी सी लगती है. होली पर ‘सिलसिला’ मूवी का सॉन्ग ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ जब तक सुनने को ना मिले तो मन में कुछ खाली सा महसूस होता है. इसी तरह शोले फिल्म का गाना ‘होली के दिन दिल खिल जाते’ सुनकर लोग गले मिलते हैं. दोस्त भी इस दिन दुश्मन बन जाते हैं. 13 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी फिल्म आई थी जिसका गाना यंग जनरेशन को खूब पसंद है. इस गाने के बिना भी होली का रंग फीका लगता है. फिल्म की शूटिंग कश्मीर, मनाली, गुलमर्ग और पहलगाम में हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
होली रंगों का त्योहार है. इस त्योहार में मस्ती का आलम कुछ और ही रहता है. दिनभर लोग होली के गानों पर नाचते हैं. होली के गानों में 2013 में आई ‘ये जवानी है दीवानी’ का एक गाना ‘बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी’ भी जरूर बजता है. इस गाने और इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को बनने की कहानी मजेदार है. इस गाने के शुरुआती बोल कुछ और थे. ‘ये जवानी है दीवानी’ 2013 में आई एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी जिसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी अयान मुखर्जी और हुसैन दलाल ने लिखी थी. प्रोड्यूसर करण जौहर थे. फिल्म में रनबीर कपूर, दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे. कल्कि कोचलिन और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आए थे. अयान मुखर्जी ने 2009 में ‘वेक अप सिड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. अयान मुखर्जी ने अपनी ज्यादातर फिल्में रनबीर कपूर के साथ ही बनाई हैं.
‘बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी’ सॉन्ग के बारे में गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘ओरिजनल लाइन गाने में ही है. बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी, बोले रे जमाना खराबी हो गई. मेरे अंग राजा, जो तेरा रंग लागा, तो सीधी-सादी छोरी शराबी हो गई. तो बृज की कन्या शराबी हो गई. गाने को सुनकर संगीतकार प्रीतम और डायरेक्टर ने कहा कि थोड़ा इसे मॉडर्न कर दो. मैंने कहा कि लाइन तो सही है. इतना अच्छा तो लग रही है. फॉक जैसा ही लग रहा है. फिर उन्होंने कहा कि पहली लाइन तो सही लेकिन दूसरी लाइन को थोड़ा बदल दो. फिर मैंने ‘जींस पहनके जो तूने मारा ठुमका, तो लट्टू पड़ोसन की भाभी हो गई.’
अमिताभ ने आगे कहा, ‘जब यह गाना हमने रिकॉर्ड किया तो दिल-दिमाग में सिर्फ इतना सा ख्याल था कि हमने होली का गाना लिख दिया है. गाना जब बहुत पॉप्युलर हुआ तो हम भी हतप्रभ थे.’ इसी तरह फिल्म के एक और गाने ‘बदतमीज दिल, बदतमीज दिल, माने ना माने ना’ की स्टोरी भी दिलचस्प है. गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य का मुताबिक, ‘पहले इसका स्ट्रक्चर कुछ और था. पुदीना वाला पार्ट बहुत बाद में आया. मैं बैठा हुआ था कि तभी प्रीतम ने मुझे बुलाया. उन्होंने कहा कि एक ट्रम्पेट का पीस है. इसी से गाना स्टार्ट होगा. मैंने उसका ट्रैक सुना. पहले कुछ और मुखड़ा हुआ. पहले ‘दिल धड़क धड़क’ डमी सॉन्ग बनाया गया था. पार्टी संग था तो इसके बोल ‘रायता फैल गया’ लिखे गए. उन्होंने कहा कि ये तो अच्छा नहीं है. ऐसा करते-करते ‘बेशरम शरम’ हुक लिखा गया. फिर करते-करते ‘बदतमीज दिल’ लिखा गया.’
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म का म्यूजिक प्रीतम चक्रवर्ती ने कंपोज किया था. उन्होंने पहली बार धर्मा प्रोडक्शंस के लिए काम किया था. गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य थे. उन्होंने ही इस फिल्म का सबसे पॉप्युलर होली सॉन्ग ‘बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी तो सीधी सादी छोरी शराबी हो गई’ लिखा था.’
डायरेक्टर अयान मुखर्जी चंडीगढ़ से रनबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, कल्कि कोचलिन और आदित्य रॉय कपूर के साथ मनाली के लिए निकले थे. 6 घंटे का रास्ता मस्ती करते हुए 14 घंटे में पूरा किया. फिल्म की असल कहानी भी मौज-मस्ती और बेफ्रिक जिंदगी पर बेस्ड है. फिल्म की शूटिंग गुलमर्ग-पहलगाम में हुई. रनबीर कपूर तो फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़े बिना ही मूवी में काम करने के लिए तैयार हो गए थे. मूवी में मनाली स्थित हिडिम्बा देवी का मंदिर भी दिखाया गया था.
रनबीर कपूर-दीपिका पादुकोण को फिल्म में कपल के तौर पर दिखाया गया. यह दोनों की कमबैक मूवी थी. दोनों ने कभी एकदूसरे को डेट किया था. दीपिका ने तो अपनी गर्दन के पीछे रनबीर के नाम का टैटू भी बनवाया था. फिर दोनों में ब्रेकअप हो गया. ब्रेकअप के बाद दोनों की यह साथ में पहली फिल्म थी.
फिल्म में अदिति के फ्रेंड अवि (आदित्य रॉय कपूर) और मंगेतर तरन (कुणाल रॉय कपूर) रियल लाइफ में भाई हैं. फिल्म में दिखाई गई मैरिज सेरेमनी की शूटिंग उदयपुर में हुई थी. फिल्म में माधुरी दीक्षित का स्पेशल सॉन्ग ‘घाघरा’ सॉन्ग भी था.
75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 295 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. मूवी ने पहले ही वीक में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. यह रनबीर कपूर-दीपिका पादुकोण की दूसरी फिल्म थी. इससे पहले दोनों ने ‘बचना ए हसीनो’ में काम किया था. आदित्य रॉय कपूर की यह दूसरी सफल फिल्म थी. इससे पहले ‘आशिकी 2’ में वो लीड रोल में नजर आए थे.