अभिषेक याद करो वो दिन… जब तुमने इंग्लैंड को अकेले हराया था
Last Updated:
अभिषेक शर्मा भारत के मैच विनिंग खिलाड़ी हैं, वर्ल्डकप में भले ही अब तक उनका बल्ला एक मैच के अलावा कोई खास कमाल नहीं दिखा सका. मगर सेमीफाइनल में भारत के सामने अभिषेक की पसंदीदा टीम है. मैदान भी वही है, जहां उन्होंने इतिहास रचा था.

अभिषेक का इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड.
वानखेड़े का मैदान खचाखच भरा था. भीड़ अभिषेक-अभिषेक चिल्ला रही थी. सामने थे इंग्लैंड के बॉलर. उस दिन अभिषेक शर्मा ने जो कहानी लिखी वह इंग्लैंड शायद ही कभी भूल पाए. 11 वें ओवर में महज 37 गेंद में शतक जड़कर अभिषेक ने उस मैच में इतिहास तो रचा ही था, अपना व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर 135 रन भी बनाया था. वो भी महज 54 गेंदों पर. अपनी इस पारी से शर्मा जी ने इंग्लैंड का किला ऐसा ध्वस्त किया कि ये हार अंग्रेजों की सबसे बड़ी हार बन गई
ये मैच खेला गया था 2 फरवरी 2025 को, इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी. जिस मैच में अभिषेक शर्मा ने ये कारनामा किया था वह पांचवां और आखिरी टी-20 था, जिसमें अभिषेक का बल्ला ऐसा गरजा कि सभी गेंदबाज चारों खाने चित्त हो गए. टी-20 के सेमीफाइनल में एक बार फिर अभिषेक शर्मा से ऐसी ही उम्मीद है.5 मार्च को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, तो इंग्लैंड के जेहन में जरूर अभिषेक की वो पारी रहेगी. वो दिन शायद था ही अभिषेक शर्मा का. अपनी पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने 7 चौके लगाए थे और 13 छक्के जड़े थे जो किसी भी भारतीय द्वारा एक पारी में लगाए गए सर्वाधिक छक्के थे.
टी-20 सीरीज में इंग्लैंड 3-1 से पीछे थी, आखिरी मैच वानखेड़े में खेला जाना था. अभिषेक के लिए पूरी सीरीज अच्छी रही थी, मगर विस्फोटक पारी का आना तो अभी बाकी थी. इससे पहले मैच में उन्होंने भारत को तेज शुरुआत तो दी थी, मगर इस तरह की पारी में नहीं बदल पाए थे. उस दिन वानखेड़े पर 30 हजार दर्शक थे, इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी के लिए भारत को बुलाया.
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन.
इंग्लैंड को उम्मीद थी कि उनका पेस अटैक स्विंग और बाउंस का फायदा उठाकर सब बदल देगा. मगर हुआ इससे उलट. इस मैच में भारत ने पावरप्ले में अपना सबसे बड़ा स्कोर 95 रन बनाया था. इनमें 58 रन अकेले अभिषेक शर्मा के थे. इस पारी में कवर से लेकर प्वाइंट तक, मिडविकेट से लॉन्ग ऑन तक हर तरफ अभिषेक ने शॉट लगाए थे. कार्स हों, मार्क वुड हों या जोफ्रा आर्चर सबकी खूब धुनाई की गई थी.
अभिषेक की इस पारी से पहले भारत की तरफ से टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल थे, जिनके 126 रन थे. अभिषेक ने 135 रन बनाए थे.तिलक वर्मा के साथ इस मैच में की गई 115 रन की पार्टनरशिप महज 43 गेंदों पर हुई थी, जिसने इंग्लैंड की गेंदबाजी को चीर डाला था. अभिषेक 18वें ओवर में आदिल रशीद की गेंद पर कैच आउट हुए थे. भारत ने 20 ओवर में 247 रन बनाए थे, इसके लिए 9 विकेट खोए थे. यह इंग्लैंड के सामने एक बड़ा स्कोर था, हालांकि वानखेड़े की पिच पर यह नामुमकिन जैसा भी नहीं था.
About the Author
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

