बांदा-हमीरपुर में पारा 34 डिग्री के पार, यूपी में गर्मी मचाने वाली है तांडव, ऐसा रहेगा मौसम, जानें अपडेट

Share to your loved once


वाराणसी: उत्तर प्रदेश में अब तापमान में उछाल का दौर जारी है. मार्च के पहले सप्ताह में प्रदेश में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों बाद फिर इसमें क्रमिक उछाल का दौर देखने को मिलेगा. अधिकतम उछाल के साथ ही प्रदेश में धीरे धीरे गर्मी भी बढ़ेगी.

राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार (3 मार्च) को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान सभी 75 जिलों को आईएमडी ने ग्रीन जोन में रखा है. ऐसे में सभी जिलों में दिन की शुरुआत खिली धूप से ही होगी. दिन चढ़ने के साथ धूप की तल्खी भी बढ़ेगी. इस दौरान कई जिलों में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. 4 और 5 मार्च को भी प्रदेश के दोनों ही संभाग में मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान जताया गया है.

इन जिलों में सताएगी गर्मी
मंगलवार को गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, रामपुर, अमेठी, रायबरेली, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर, मुरादाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, ललितपुर, श्रावस्ती, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, मुजफ्फरनगर, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, आजमगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ और आस पास के जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

लखनऊ में 24  घंटे बाद  तेज हवाओं पर लगेगा ब्रेक
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को आसमान साफ होगा.इस दौरान यहां तेज झोकेदार हवाएं भी चल सकती हैं.अगले 24 घंटे बाद उसपर ब्रेक लग सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. 48 घंटे बाद इसमें थोड़ा उछाल की भी संभावना है. वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में भी अब तापमान पहले में उछाल देखने को मिलेगा.यहां भी सुबह से ही धूप की तल्खी लोगों को गर्मी का अहसास कराएगी.
एक के बाद आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 3 दिनों में दो नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा.पहला पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च और दूसरा 6 मार्च को हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा.

बांदा-हमीरपुर में तापमान 34 के पार
बताते चलें कि अब बीते 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस बांदा और हमीरपुर में रिकॉर्ड हुआ.वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या में 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP