मंगलवार को वृषभ राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, लेकिन संभालकर रखें अपनी जुबान, क्या कहता राशिफल?

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों को मंगलवार के दिन अपने किसी पुराने दोस्त की मदद से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आज के दिन आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं. आज आप अपने व्यस्त समय में से थोड़ा वक्त परिवार को जरूर दें.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 3 मार्च को फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज मघा नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों को आज अपने किसी पुराने दोस्त की मदद से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आज के दिन आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं. आज आप अपने व्यस्त समय में से थोड़ा वक्त परिवार को जरूर दें.

बिजनेस डील होगी फाइनल

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें अच्छा लाभ होगा. आज आपकी कोई बिजनेस डील भी फाइनल हो सकती है. इस डील से आपको भविष्य में धन का लाभ भी होगा. वहीं बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आप ऑफिस में नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आज आपको बॉस का पूरा सहयोग भी मिलेगा. वहीं बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप म्युचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न भी मिलेगा.

पार्टनर से होगा झगड़ा

वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज भूचाल आ सकता है. आज आपके पार्टनर से आपकी तू-तू मैं-मैं भी ही सकती है. आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वे कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे.

हनुमान मंदिर में करें पूजा 

आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 5 होगा. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान जी की पूजा आराधना करें और उन्हें तुलसी की माला चढ़ाएं. इससे आपके बिगड़े हुए काम बनने शुरू हो जाएंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP