Abhishek Sharma vs England: 219 का स्ट्राइक रेट, 135 रन बेस्ट, ‘अभिषेक शो’ के लिए हो जाइए तैयार, इंग्लैंड के खिलाफ दिखेगा प्रचंड अवतार!

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

219 का स्ट्राइक रेट, 135 रन बेस्ट, इंग्लैंड की धज्जियां उड़ाने को तैयार अभिषेक

Last Updated:

Abhishek Sharma Record vs England: अभिषेक शर्मा का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में शानदार रिकॉर्ड है. वह इस टीम के खिलाफ 200 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं. इतना ही नहीं, इस फॉर्मेट में दो शतक लगा चुके अभिषेक का एक सैकड़ा इंग्लैंड के खिलाफ ही आया था. उन्होंने 135 रन की तूफानी पारी खेलकर अंग्रेजों की धज्जियां उड़ा दी थीं. उनके आंकड़े बता रहे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वह प्रचंड फॉर्म में लौट सकते हैं.

219 का स्ट्राइक रेट, 135 रन बेस्ट, इंग्लैंड की धज्जियां उड़ाने को तैयार अभिषेकZoom

अभिषेक का इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लय में नजर नहीं आए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले को छोड़ दें तो पूरे टूर्नामेंट में वह फॉर्म ढूंढते दिखे हैं. अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में वह खाता ही नहीं खोल सके, जबकि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ चंद गेंदों के मेहमान रहे. अब जब टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है तो उनका रन बनाना बेहद जरूरी हो गया है. नॉकआउट मुकाबलों में अभिषेक की खराब फॉर्म टीम को बड़ी मुसीबत में डाल सकती है. अभिषेक इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में बैटिंग करने उतरेंगे तो उन्हें बड़ी पारी की उम्मीद होगी. अभिषेक के बल्ले से इस मैच में बड़ी पारी या शतक निकलता है तो कोई हैरानी की बात नहीं होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ उनका बल्ला खूब बोलता है. अभिषेक को अपनी प्रचंड फॉर्म दिखाने और लय में लौटने का इससे अच्छा मौका नहीं मिला सकता.

अभिषेक का जबरदस्त रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड शानदार है. अभिषेक ने इस टीम के खिलाफ 5 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें 219.68 के स्ट्राइक रेट से 279 रन ठोके हैं. अभिषेक ने यह रन सिर्फ 127 गेंदों का सामना करते हुए बनाए हैं. उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला है. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में अभिषेक 24 चौके और 22 छक्के भी लगा चुके हैं. उनके ये आंकड़े बताते हैं कि वह इंग्लैंड की गेंदबाजों की अब तक किस तरह बखिया उधेड़ते हुए आए हैं. अभिषेक को सेमीफाइनल में भी इन आंकड़ों की तरह की प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

अभिषेक का इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड.

वानखेड़े में ही खेली थी 135 रन की पारी
अभिषेक शर्मा ने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 135 रन की आतिशी पारी खेली थी. इस ताबड़तोड़ पारी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड भी तहस-नहस कर दिए थे. दिलचस्प यह है कि अभिषेक के बल्ले से यह विस्फोटक पारी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही आई थी और इसी मैदान पर आगामी सेमीफाइनल मुकाबला भी खेला जाना है. अभिषेक इस मैदान पर अब तक दो मुकाबले खेले हैं, जिनमें एक बार 0 पर आउट हो गए थे. यूएस के खिलाफ मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में ही ऐसा हुआ था. हालांकि, अभिषेक इस मुकाबले को भुलाकर एक बार फिर गेंदबाजों पर आफत बनकर टूटने के इरादे से बैटिंग करना चाहेंगे.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP