ICAI CA Result 2026 : सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा की रिजल्ट डेट घोषत, ICAI ने बताई तारीख
Last Updated:
ICAI CA Result 2026 : ICAI ने सीए फाउंडेशन और सीए इंटरमीडिएट जनवरी 2026 रिजल्ट डेट घोषित कर दी है. नोटिफिकेशन के अनुसार, जनवरी 2026 में हुए इंटर और फाउंडेशन परीक्षाओं के नतीजे 8 मार्च 2026 को दोपहर तक घोषित किए जाएंगे.

ICAI CA Result 2026 : सीए फाइनल रिजल्ट 1 मार्च को जारी हुआ था.
ICAI CA Result 2026 : चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) देश के सबसे मुश्किल और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है. दिन-रात किताबों में सिर खपाने वाले स्टूडेंट्स के लिए दिल की धड़कनें तेज होने का समय आ गया है. ICAI की सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट जनवरी 2026 परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होने वाला है.
आईसीएआई ने फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के रिजल्ट डेट का ऐलान कर दिया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, जनवरी 2026 में हुए इंटर और फाउंडेशन परीक्षाओं के नतीजे 8 मार्च 2026 को दोपहर तक घोषित किए जाएंगे. इसके साथ ही सीए फाइनल के नतीजे भी सामने आ चुके हैं, जिन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कायमाबी सिर्फ और सिर्फ मेहनत के आगे सिर झुकाती है.
आठ मार्च को जारी होंगे नतीजे
ICAI के परीक्षा विभाग ने नोटिफिकेशन जारी करके बताया है कि रिजल्ट आठ मार्च को दोपहर के बाद अपनी मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दोनों दर्ज करना अनिवार्य होगा. यह व्यवस्था छात्रों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है.
सीए फाइनल का जारी हो चुका है रिजल्ट
आईसीएआई ने सीए फाइनल जनवरी 2026 का रिजल्ट 1 मार्च को जारी किया जा चुका है. इसमें कुल 7,590 उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में सफल घोषित हुए. इसमें करनाल की दीक्षा गोयल ने 81 फीसदी अंकों के साथ ऑल इंडिया नंबर-1 रैंक हासिल की है. दूसरे स्थान पर हिमाचल के अनिरुद्ध गर्ग और तीसरे पर ऋषभ जैन और ध्रुव डेम्बला संयुक्त रूप से रहे. सफल उम्मीदवार अब आईसीएआई की सदस्यता के लिए आवेदन कर सकते हैं.
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी डिजिटल मार्कशीट वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के उपयोग के लिए उसका सुरक्षित प्रिंट भी रख सकते हैं. जिन छात्रों को अपने अंकों को लेकर किसी प्रकार का संदेह है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्यापन या उत्तर पुस्तिका की प्रमाणित कॉपी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं. अब सफल अभ्यर्थियों के सामने करियर के कई रास्ते खुल जाते हैं—चाहे वे किसी प्रतिष्ठित ऑडिट फर्म में नौकरी करना चाहें, कॉर्पोरेट सेक्टर में वित्तीय सलाहकार बनना चाहें या स्वयं का प्रैक्टिस ऑफिस शुरू करना चाहें. कई कंपनियां ऐसे अभ्यर्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट और भर्ती प्रक्रियाएं भी आयोजित करती हैं, जिससे उन्हें सीधे उद्योग जगत में अवसर मिल सके.
About the Author
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें